Home
News

GPT-OSS क्या है? लैपटॉप पर कैसे इंस्टॉल करें, जानिए इसके बारे में सबकुछ

OpenAI ने हाल ही में अपना ओपन-वेट (open-weight) लैंग्वेज मॉडल सीरीज GPT-OSS लॉन्च किया है, जिसे Apache 2.0 लाइसेंस के तहत जारी किया गया है। इस सीरीज के जरिए अब आप GPT-4o जैसी शक्तिशाली AI क्षमताओं को अपने लैपटॉप पर ऑफलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन या डेटा प्राइवेसी की चिंता के। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

GPT-OSS क्या है? लैपटॉप पर कैसे इंस्टॉल करें

GPT-OSS दो वेरिएंट में उपलब्ध है

  • gpt-oss-20b (21 अरब पैरामीटर्स) - 16GB RAM वाले सामान्य लैपटॉप पर चलता है।
  • gpt-oss-120b (117 अरब पैरामीटर्स) - हाई-एंड GPUs (जैसे NVIDIA H100) की जरूरत होती है।

अगर आप GPT-OSS को अपने Windows 10/11 लैपटॉप पर चलाना चाहते हैं, तो हम यहां Ollama और LM Studio जैसे आसान टूल्स से इसे इंस्टॉल करने और इस्तेमाल करने का पूरा तरीका बता रहे हैं।

शुरुआत से पहले क्या होनी चाहिए तैयारी?

  • Windows 10 (v17763.0+) या Windows 11
  • कम से कम 16GB RAM, NVIDIA 1060 4GB जैसी GPU तो बेहतर
  • 13GB डाउनलोड के लिए खाली स्टोरेज
  • स्थिर इंटरनेट कनेक्शन (केवल पहली बार के लिए)

GPT-OSS इंस्टॉल करें - Ollama के जरिए

Ollama एक आसान टूल है जो GPT-OSS मॉडल को क्विक डाउनलोड और रन करने में मदद करता है।

1. Ollama डाउनलोड करें

Ollama की वेबसाइट(https://ollama.com) पर जाएं और Windows वर्जन इंस्टॉल करें।

2. इंस्टॉलेशन चेक करें

ब्राउजर में खोलें: http://localhost:11434
या Command Prompt में टाइप करें
ollama --version

3. GPT-OSS डाउनलोड करें

Ollama ऐप खोलें, मॉडल ड्रॉपडाउन से चुनें: gpt-oss:20b
पहली बार मैसेज भेजने पर (\~13GB) मॉडल डाउनलोड होना शुरू होगा।

4. मॉडल चलाएं

Ollama ऐप में gpt-oss:20b चुनें और चैट करें।
या कमांड लाइन में लिखें:
ollama run gpt-oss:20b

GPT OSS चलाएं - LM Studio से

LM Studio एक ग्राफिकल इंटरफेस वाला टूल है जो ChatGPT जैसी फील देता है।

1. LM Studio इंस्टॉल करें

2. मॉडल डाउनलोड करें

3. मॉडल रन करें
LM Studio में मॉडल चुनें और "Run" क्लिक करें। अब आप सवाल पूछ सकते हैं और जवाब तुरंत पाएंगे।

Ollama और LM Studio की मदद से GPT-OSS को अपने Windows लैपटॉप पर इंस्टॉल करना अब बेहद आसान हो गया है। चाहे आप रिसर्च करें, कोड लिखें या AI एक्सपेरिमेंट करना चाहें - GPT-OSS आपके लिए बेहतरीन ओपन-सोर्स विकल्प है, वो भी पूरी तरह लोकल और सेफ।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X