iPhone असली है या नकली, कैसे चेक करें...?
iphone की कीमत तो ज्यादा होती है लेकिन इसे खरीदने और रखने की इच्छा तो सबकी होती है। आईफोन के पक्के यूज़र्स तो हर बार नए आईफोन का इंतजार करते हैं और लॉन्च होने के बाद उसे खरीदते हैं। आईफोन की कीमत काफी ज्यादा होती है ऐसे में हर इंसान के लिए आईफोन खरीदना आसान नहीं होता है।

ऐसे में आईफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले बहुत सारे यूज़र्स पुराना आईफोन खरीदने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वो या तो किसी आईफोन यूज़र्स से पुराना आईफोन खरीदते हैं या नहीं तो कहीं किसी मार्केट में जाकर पुराना आईफोन खरीदते हैं। ऐसे में कई बार यूज़र्स ने शिकायत की हैं कि उन्हें नकली आईफोन बेच दिया गया है, जो आईफोन जैसा ही होता है लेकिन वो असली नहीं होता।
iPhone असली है या नकली
ऐसे में यूज़र्स के साथ धोखा हो जाता है और वो नकली आईफोन खरीदकर फंस जाता है। अब आप अगर पुराना आईफोन खरीदना चाहते हैं तो या अपने पास मौजूद आईफोन की जांच करना चाहते हैं तो उसका तरीका हम आपको बताते हैं। सिर्फ कुछ मिनटों में आप खुद पता कर सकते हैं कि आईफोन असली है या नकली।
आईफोन असली है या नकली, इसे चेक करने के लिए आईफोन की सेटिंग्स में जाएं और इसके बाद General Page पर क्लिक करें। इसके बाद About पर क्लिक करें। अब वहां पर आपको एक सीरियल नंबर दिखाई देगा। उस नंबर को आप नोट कर लें या फिर कॉपी कर लें। अब आप गूगल पर जाएं। गूगल पर आप iPhone checker सर्च करें और जो सबसे ऊपर आए, उसे क्लिक करें।
कैसे करें iPhone का टेस्ट
अब वहां पर एक ब्लैक स्पेस होगा, जिसमें आपको उस सीरियल नंबर को डालना है या पेस्ट करना है। अब उसके ठीक नीचे एक कैप्चा आपको डालना होगा। उसके बाद Continue पर क्लिक कर दें। Contunie करते ही आपके आईफोन का मॉडल वहां पर दिखने लगेगा। अगर आपको वहां पर कोई आईफोन का मॉडल नहीं दिखता है या आपका सीरियल नंबर इनवैलिड बताता है तो आप समझ जाएं कि आईफोन नकली है।
इस तरह से अगर आप कभी भी आईफोन खरीद रहे हैं और खासतौर पर पुराना आईफोन खरीद रहे हैं तो खरीदने से पहले इस प्रक्रिया को जरूर फॉलो करें। इसके आपको पता चल जाएगा कि वो आईफोन असली है या फिर बेचने वाला आपको चूना लगाने की कोशिश कर रहा है। इस तरह की टेक्नोलॉजी की टिप्स एंड ट्रिक्स को पढ़ने और जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications








