Hidden Camera : आपके कमरे में किसी ने गुपचुप तरीके से कैमरा छिपा दिया है, घबराएं नहीं, मिनटों में पता लगा लेगा
Hidden Camera : अगर आप अपने परिवार के साथ किसी होटल में ठहरते हैं तो कई बार आपको डर लगता है कि जिस कमरे में आप या आपका परिवार ठहरे हैं, वहां कहीं कोई हिडन कैमरा (Hidden Camera) तो नहीं है. ऐसा सोचना भी जरूरी है क्योंकि कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें कई लोगों के कमरों में लगे कैमरे से उनका वीडियो बना लेता है.

यहां तक कि कभी-कभी होटल के बाथरूम में भी कैमरे लगे होते हैं. ऐसे में आप काफी परेशानी में पड़ सकते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए कि आपके साथ यह समस्या न हो, हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिडन कैमरा को जल्दी से ढूंढ लेता है.
Flipkart से खरीदें
फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर ग्राहकों के लिए GIZWORLDS ELECTRONICS Detector & Camera Finder नाम का एक उपकरण है, जो न केवल छिपे हुए कैमरे ढूंढता है, बल्कि धातु का भी पता लगाता है. इससे छिपे हुए कैमरों का पता लगाने की प्रक्रिया बहुत आसान हो जाती है. यह बहुत सस्ती कीमत पर उपलब्ध है और ग्राहक इसे आसानी से ढूंढ सकते हैं. अगर आप भी काम के सिलसिले से बाहर जाते हैं और आपको होटल में रुकना है तो यह डिवाइस आपके बहुत काम आ सकती है.
इसे भी पढ़ें : JioFiber Independence Day offer का हुआ ऐलान, नए ऑफर्स की आई बाढ़

कीमत बस 1,199 रुपये
कीमत की बात करें तो ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से महज 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं. यह डिवाइस आकार में छोटा है और इसका वजन भी कम है. इसमें मेटल और कैमरे का पता लगाने के लिए खास सेंसर और इंडिकेटर्स हैं, जो पलक झपकते ही बता देते हैं कि हिडन डिवाइस कहां छिपा है और आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








