Home
News

ड्राइविंग लाइसेंस को घर बैठे कैसे बनाएं

आजकल ड्राइविंग तो हर कोई करता है, चाहे कार हो, बाइक हो या स्कूटी। इसीलिए ड्राइविंग लाइसेंस भी आपके लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों में से ही एक है। ऐसे में अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपका चालान कट सकता है। इस वक्त ज़्यादार लोग अपने घर पर ही होंगे। इसीलिए आपके अपने पेंडिंग पड़े दस्तावज़ों को बनवाने का एक अच्छा मौका है। ड्राइविंग लाइसेंस से पहले आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है। आज हम आपको घर बैठे-बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस को घर बैठे कैसे बनाएं

लर्निंग लाइसेंस के लिए दस्तावेज़

1. ब्लड ग्रुप रिपोर्ट,
2. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ,
3. जन्म तारीख की पुष्टि के लिए 10वीं के सर्टिफिकेट,
4. राशन कार्ड/ वोटर कार्ड/आधार कार्ड/इलेक्ट्रिसिटी बिल या पानी का बिल
5. लॉकडाउन और कोविड 19 के चलते कई राज्यों में लाइसेंस के लिए होने वाली टेस्ट पर रोक लगाई हुई है। इसीलिए पहले आप अपने राज्य के नियम जानें,उसके बाद ही लाइसेंस के लिए अप्लाई करें।

ऑनलाइन तरीका

1) सबसे पहले ब्राउजर पर https://sarathi.parivahan.gov.in/ वेबसाइट खोलें।
2) इसके बाद अपने राज्य को सिलेक्ट करें। फिर आपको बाईं ओर कुछ ऑप्शन्स मिलेंगे। जिसमें से आपको New Learners Licence के ऑप्शन पर टिक करना है।

नोट- ध्यान रखें कि मध्य प्रदेश के लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए http://transport.mp.gov.in/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

3) इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां कुछ इंस्ट्रक्शन होंगे। उन्हें पढ़ें और continue पर क्लिक करें। इसके बाद फिर से एक न्यू पेज ओपन होगा। यहां submit पर क्लिक करें।

4) अब आपके सामने लाइसेंस अप्लाई करने के लिए एक पेज ओपन होगा। यहां आपको पूची गई सारी डिटेल्स भरनी होंगी। फिर आपसे पूछा जाएगा कि कौनसी गाड़ी के लिए आपको लाइसेंस बनवाना है। सारी भरी हुई जानकारी को रि-चेक करें।

5) अब एप्लीकेशन फीस जमा करें और आवेदन संख्या को नोट कर लें।

6) अब आपको टेस्ट के लिए एक तारीख दी जाएगी। आप जब इसमें सफल हो जाएंगे तो आपका लाइसेंस बन जाएगा।
7) लर्निंग लाइसेंस के बाद अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
In such a situation, if you do not have a driving license, then your challan can be cut. At this time, the people will be at their home. That is why there is a good chance of getting your own pending documents made. You have to get a learning license before driving license. Today we are going to tell you how to get a learning license sitting at home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X