सोशल मीडिया पर छाया Labubu कैरेक्टर, ऐसे बनाएं क्यूट और फनी पिक्चर
labubu doll style: इन दिनों सोशल मीडिया पर Labubu ट्रेंड छाया हुआ है। एक प्यारा-सा कैरेक्टर Labubu खूब वायरल हो रहा है। बहुत से लोग अपनी फोटो को इस क्यूट और फनी लुक में बदल रहे हैं।
अगर आप भी Labubu कैरेक्टर इमेज बनवाना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड करके शोऑफ करना चाहते हैं, तो हम यहां इस तरह की पिक्चर बनाने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं।

Step 1: CapCut ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में CapCut ऐप इंस्टॉल करें (Google Play Store या App Store से)।
CapCut एक एडिटिंग ऐप है जो AI टूल्स से फोटो में मैजिक कर देता है।
Step 2: Template सर्च करें
CapCut ऐप ओपन करें और Labubu या Doll Style सर्च करें।
कई ट्रेंडिंग टेम्पलेट्स दिखेंगे जिनमें AI से चेहरा बदलकर डॉल जैसा बना सकते हैं।
Step 3: अपनी फोटो अपलोड करें
अब उस टेम्पलेट को चुनें जो आपको पसंद हो।
फिर "Use Template" पर क्लिक करके अपनी फोटो या वीडियो अपलोड करें।
ध्यान रखें: फ्रंट फेस वाली क्लियर फोटो का इस्तेमाल करें।
Step 4: AI Auto Magic
अब CapCut अपने AI की मदद से आपकी फोटो को Labubu लुक में बदल देगा।
कुछ सेकेंड्स में ही आपकी क्यूट सी डॉल बनकर तैयार हो जाएगी।
Step 5: डाउनलोड करें और शेयर करें
वीडियो या इमेज को अपने फोन में सेव करें।
फिर Instagram, WhatsApp या Facebook पर अपने नए Labubu लुक के साथ शोऑफ करें।
ChatGPT से भी होगा काम
Labubu स्टाइल इमेज बनवाने के लिए आप ChatGPT की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक इमेज अपलोड करनी होगी और एक खास तरह का प्रॉम्प्ट देना होगा। इसके लिए ''Make my photo in Labubu Style'' लिखना होगा।
क्यों हो रहा है ये ट्रेंड इतना वायरल?
Labubu का लुक बेहद क्यूट, कार्टूनिश और मजेदार होता है। लोग इसे अपने प्रोफाइल पिक्चर, रील्स या स्टोरीज में बड़े मजे से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें थोड़ा सा क्रिएटिव फन और AI का ट्विस्ट होता है, जो इसे यूनिक बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








