Home
News

पुराना कूलर देगा AC की तरह कूलिंग! सिर्फ इन छोटी चीजों का रखना है ध्यान

गर्मी के मौसम में पंखा, कूलर और एसी ही राहत का सबसे बड़ा सहारा होते हैं, लेकिन हर किसी के लिए हर साल नया कूलर खरीदना या फिर एसी लगवाना मुमकिन नहीं होता। खासकर उन लोगों के लिए, जिनका बजट सीमित होता है। ऐसे में अगर आपके पास पुराना और धीमा चलने वाला कूलर है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कुछ आसान और असरदार तरीकों को अपनाकर आप अपने पुराने कूलर को एकदम नया बना सकते हैं। ये टिप्स अपनाने के बाद आपका कूलर इतनी जबरदस्त ठंडी हवा देगा कि आपको रजाई ओढ़ने का मन करेगा। अगर आपका कूलर सही से कूलिंग नहीं कर रहा है, तो यह उपाय जरूर आजमाने चाहिए।

पुराना कूलर देगा AC की तरह कूलिंग!

कूलर पैड को बदलें या साफ करें

अगर आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो सबसे पहले उसके पैड्स चेक करें। पुराने या गंदे कूलर पैड हवा की ठंडक को कम कर देते हैं। इन्हें समय-समय पर साफ करते रहें या फिर नया हाई-क्वालिटी वुडवूल या हनीकॉम्ब पैड लगवाएं।

बर्फ और नमक का कमाल

टैंक में पानी भरते समय उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े और थोड़ा सा नमक डाल दें। इससे पानी जल्दी ठंडा होगा और हवा पहले से ज्यादा ठंडी लगेगी। यह तरीका तुरंत असर करता है।

पंखे की ब्लेड्स करें तेज और शार्प

अगर कूलर की हवा कमजोर लग रही है, तो इसका कारण मोटर या फैन ब्लेड्स हो सकते हैं। फैन ब्लेड्स को साफ करें और अगर संभव हो तो तेज रफ्तार वाले नए ब्लेड्स लगवा सकते हैं। इससे हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी।

आइस जेल पैक या बोतल ट्रिक

आप फ्रीजर में पानी से भरी कुछ बोतलें जमा लें और इन्हें कूलर की वाटर टैंक में डालें। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले आइस जेल पैक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घंटों तक ठंडी हवा बनाए रखते हैं।

एयरफ्लो डायरेक्शन सही करें

कूलर को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। अगर हवा सीधे दीवार या बंद एरिया में जा रही है, तो उसका असर कम होगा। कोशिश करें कि हवा खुले में जाए ताकि पूरा कमरा ठंडा हो सके।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X