Home
News

इन चार तरीकों को करने से आप स्मार्टफोन नहीं होगा हैंग

स्मार्टफोन के हैंग होने की प्रॉब्लम ज्यादातर यूज़र्स को हीती है। ऐसे बहुत सारे यूज़र्स हैं जिनका स्मार्टफोन हैंग हो जाता है और वो अपना काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में काफी बुरा लगता है कि जब आप कोई जरूरी काम कर रहे हो और आपका स्मार्टफोन हैंग हो जाए।

इन चार तरीकों को करने से आप स्मार्टफोन नहीं होगा हैंग

ऐसे में यूज़र्स को काफी गुस्सा भी आ जाता है और कुछ यूज़र्स तो परेशान होकर अपना फोन पटक भी देते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि आप अपने स्मार्टफोन पटकने की बजाय अगर यहां बताए गए कुछ काम करेंगे तो शायद आपका स्मार्टफोन पहले से बेहतर काम करने लगेगा।

स्मार्टफोन हैंग ना होने के लिए क्या करें...?

पहला तरीका: अपने फोन को हैंग होने से बचाने के लिए अपने फोन में मौजूद कुछ अनवांडेट फाइल्स को डिलीट कर दें। आप फोन की सेटिंग्स में जाएं और वहां मौजूद Cached files समेत और भी फालतू फाइल्स को डिलीट कर दें। इससे आपका फोन हैंग होना भी कम हो जाएगा और आपके फोन की इंटरनल स्टोरेज भी थोड़ी बढ़ जाएगी।

दूसरा तरीका: अपने फोन में मौजूद ऐसे ऐप्स को डिलीट कर दें जिनका आप यूज़ नहीं करते हैं। ऐसे बहुत सारे यूज़र्स हैं जो अपने फोन में कई सारे ऐप्स को डाउनलोड करके रखते हैं लेकिन उसका यूज़ नहीं करते हैं। ऐसे में ज्यादा ऐप्स होने की वजह से और कुछ बेकार ऐप्स की वजह से भी आपका फोन स्लो हो जाता है और फोन हैंग करने लगता है। इसलिए आप अपने फोन से फालतू ऐप्स को डिलीट कर दें।

तीसरा तरीका: इंटरनल स्टोरेज को ज्यादा से ज्यादा फ्री रखने की कोशिश करें। ऐसा भी बहुत बार होता है कि आपके फोन का इंटरनल स्टोरेज बिल्कुल भर जाता है। इसकी वजह से भी आपका फोन हैंग होना शुरू हो जाता है। इसलिए आप अपने फोन का इंटरनल स्टोरेज ज्यादा से ज्यादा फ्री रखने की कोशिश करें। आप अपने फोन के फोटो और वीडियो को अपने एसडी कार्ड में ट्रांसफर करके फोन का इंटरनल स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

चौथा तरीका: इन सबके अलावा एक और तरीका है जिसकी वजह से आपका स्मार्टफोन हैंग होने से बच सकता है। आप अपने स्मार्टफोन को दिनभर में कम से कम एक बार रिस्टार्ट जरूर करें। फोन को रि-स्टार्ट करने से उसका इंटरनल प्रोसेसर फ्री और रिफ्रेस हो जाता है। इसकी वजह से वो बाद में अच्छे से काम करता है। लिहाजा आप अपने स्मार्टफोन को दिनभर में कम से कम एक बार रि-स्टार्ट जरूर करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
The problem of having a smartphone hangs up to most users. There are so many users whose smartphone hangs and they can not do their job. It feels so bad that when you are doing something important and your smartphone hangs out. We are telling you 4 ways, so that your phone will not hang.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X