OnePlus Nord का वरर्चुल पॉप-अप सेल आज से शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन और सेल से पहले खरीदें फोन
OnePlus Nord की बात काफी दिनों और कई महीनों से की जा रही थी। अब कुछ दिन पहले ही इस फोन को लॉन्च किया गया है। इस फोन की फ्लैश सेल तो भारत में 4 अगस्त से होगी लेकिन अगर आपको इसे खरीदने की ज्यादा ही इच्छा है तो आप इस फोन को आज भी खरीद सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
वनप्लस कंपनी ने इसके लिए वर्चुअल पॉपअप सेल का इंतजाम किया है। इस सेल के जरिए आप अपने इस नए फोन को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वर्चुअल पॉपअप सेल में पहला और दूसरा राउंड सिर्फ रेड क्लब के मेंबर्स के लिए होगा।
4 राउंड में होगी वरर्चुल सेल
वहीं इस सेल किया का फायदा नियमित ग्राहकों को तीसरे और चौथे राउंड में मिलेगा। आपको बता दें की पहला राउंड आज यानि 27 जुलाई को शुरू होगा और दूसरा राउंड कल यानी 28 जुलाई वहीं तीसरा राउंड परसो यानी 29 जुलाई को होगा और चौथा राउंड 30 जुलाई को होगा।
अमेज़न पर कल से प्री-बुकिंग शुरू
इस नए फोन की प्री-बुकिंग वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर पर चल रही है। वहीं 28 जुलाई यानी कल से अमेज़न पर भी इस फोन को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
हैशटैग #NordPopUp के साथ करें शेयर
पॉप-अप सेल में रजिस्टर करने के लिए आपको वनप्लस की साइट पर जाना होगा और अपना अकाउंट बनाना होगा। इसमें आपको अपना अवतार बनाना होगा और उस अवतार को हैशटैग #NordPopUp के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करना होगा। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने से आपको पॉपअप सेन का निमंत्रण यानी इनवाइट कोड मिलेगा।
ऐसे खरीद पाएंगे सबसे पहले वनप्लस नॉर्ड
एक बार जब आप अपने अवतार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे तो आपको वन प्लस अकाउंट में लॉग इन करना होगा और उस पोस्ट को वहां पर सबमिट करना होगा। इस तरह से आप इस वरर्चुल पॉप अप सेल का हिस्सा बनकर अपने लिए इस OnePlus Nord फोन को पहले ही खरीद सकते हैं।
OnePlus के कुछ खास फीचर्स
OnePlus Nord में वनप्लस कंपनी में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








