Home
News

15–18 साल के बच्चों के लिए कैसे करें COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक

राष्ट्र को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीन (COVID-19 Vaccination) शुरू करने की घोषणा की है। टीकाकरण अभियान 3 जनवरी से शुरू होगा, लेकिन उसके लिए रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू हो जाएगा।

15–18 साल के बच्चों के लिए कैसे करें COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक

वहीं इससे पहले सोमवार को, CoWIN प्रमुख डॉ आरएस शर्मा ने पोर्टल पर एक एक्स्ट्रा स्लॉट जोड़ने की घोषणा की। स्लॉट छात्रों को वैक्सीन स्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने आईडी कार्ड का उपयोग करने की अनुमति देगा। शर्मा ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कुछ छात्रों के पास आधार कार्ड या अन्य आवश्यक आईडी नहीं होते हैं इसलिए यह कार्ड उनके लिए काम आएगा।

रिपोर्टों के अनुसार, 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दो में से एक शॉट - भारत बायोटेक की डबल-खुराक कोवैक्सिन या ज़ाइडस कैडिला की तीन-खुराक ZyCoV-D के साथ टीका लगाया जाएगा। विशेष रूप से, इन दोनों डोज को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी गई है।

बच्चे ऑनलाइन COVID-19 वैक्सीन स्लॉट कैसे बुक कर सकते हैं

साथ ही आपको बता दें कि छात्रों के लिए COVID-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया उसी तरह होगी जैसे बाकी लोग रजिस्टर करते हैं। तो आइए नीचे प्रोसेस जानते हैं:

COVID-19 वैक्सीन (कोविड-19 टीकाकरण) के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, बच्चों को पहले CoWIN पोर्टल (https://www.cowin.gov.in/) पर जाना होगा या सीधे यहां पर भी क्लिक कर सकते हैं और अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो वे रजिस्ट्रेशन के लिए अपने स्टूडेंट आईडी कार्ड नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, 3 जनवरी से, बच्चे निकटतम वैक्सीन केंद्र सेंटर सर्च कर सकेंगे और उपलब्ध होने पर एक स्लॉट बुक कर सकेंगे। CoWIN पोर्टल राज्य, जिले या पिनकोड द्वारा निकटतम वैक्सीन केंद्र खोजने की अनुमति देता है। पोर्टल मैप पर निकटतम वैक्सीन केंद्र खोजने की भी अनुमति देता है। तीनों ऑप्शन्स सीधे होम स्क्रीन पर उपलब्ध हैं।

इसके अलावा 15-18 साल के बच्चे CoWIN के अलावा आरोग्य सेतु तथा UMANG ऐप के माध्यम से भी COVID-19 वैक्सीन (कोविड-19 वैक्सीन) रजिस्ट्रेशन करके बाद में स्लॉट बुक करा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Registration For COVID-19 Vaccine For 15-18 Children's, Here is Process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X