कंप्यूटर से सभी डुप्लिकेट फ़ाइलों को एक साथ स्कैन और डिलीट करने का तरीका
आपके कंप्यूटर में काफी सारे डुपलीकेट फाइल्स होंगे। जिनकी वजह से आपको अपने कंप्यूटर या सिस्टम में काम करने में काफी परेशानी होती होगी। आप अपने सिस्टम में मौजूद डुपलीकेट फाइल्स को ढूंढ नहीं पाते होंगे। ऐसी कंडीशन में कंप्यूटर में मौजूद सभी डुपलीकेट फाइल्स को ढूंढ के डिलीट करने का एक बेहद आसान तरीका है। आइए हम आपको उसके बारे में बताते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर में एक सोफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इसका नाम Duplicate cleaner है। अपने वेब ब्राउज़र में जाकर अपने Duplicate cleaner को सर्च करें और उसे डाउनलोड कर लें। डाउनलोड करने के बाद आप अपने सिस्टम में इंस्टॉल कर लें। आप जब इस सोफ्टवेयर को ओपन करेंगे तो आपको उसमें बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
Duplicate cleaner का करें इस्तेमाल
Duplicate cleaner सोफ्टवेयर को खोलने के बाद उसमें आपको ऊपर 4 ऑप्शन मिलेंगे। पहला Search Criteria, दूसरा Scan Location, तीसरा Duplicate files और चौथा Duplicate Folders है। इन सभी फोल्डर के जरिए आप अपने कंप्यूटर में मौजूद डुपलीकेट फाइल्स को ढूंढ सकते हैं और डिलीट कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप ऐसा चाहते हैं कि आपके कंप्यूटर के किसी भी फोल्डर या किसी भी जगह पर डुपलीकेट फाइल्स उन सभी को ढूंढ के डिलीट कर दिया जाएं तो ऐसा भी हो सकता है। Duplicate cleaner को खोलने के बाद लेफ्ट टॉप कॉर्नर पर आपको एक Scan Now का ऑप्शन दिखाई देगा। Scan Now पर क्लिक करने के बाद सोफ्टवेटर आपके कंप्यूटर में मौजूद सभी डुपलीकेट फाइल्स को स्कैन करना शुरू कर देगा।
उसके बाद आप देख पाएंगे कि आपके कंप्यूटर के किस फोल्डर में और कहां-कहां डुपलीकेट फाइल्स क्रिएट हुई है।स्कैनींग खत्म होने के बाद आपको नीचे लिखे Close पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक लिस्ट दिखाई देगी जिसमें सभी डुपलीकेट फाइल्स होंगे।
उन्हें आप एक-एक सिलेक्ट करें और स्क्रीन के बीचो-बीच टॉप में एक File removal का ऑप्शन होगा। उस पर क्लिक करने के बाद डिलीट करने का ऑप्शन आएगा और वहां आपको इसे डिलीट करना होगा। इस तरह से आप अपने कंप्यूटर, पीसी, विंडो, सिस्टम में मौजूद सभी डुपलीकेट फाइल्स को आसानी से स्कैन करके डिलीट कर सकते हैं।
इस तरह के टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की और भी टिप्स एंड ट्रिक्स को जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी पढ़ते रहिए। अगर आप किसी खास चीज के बारे में कोई टिप्स एंड ट्रिक्स जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट या मैसेज करके बता सकते हैं। आप हमसे Gizbot Hindi के फेसबुक पेज के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications