Twitter पर किसी Tweet को शेड्यूल कैसे करें, यह हैं बेस्ट तरीका
अगर आप भी Twitter पर हमेशा एक्टिव रहना चाहते है और हर समय ट्वीट करना चाहते है लेकिन समय कम ही मिलता है, तो आपके पास ट्विट्स को शेड्यूल करना बहुत अच्छा ऑप्शन है। ट्विटर पर Tweet Schedule का एक शानदार फीचर हैं। हालांकि यह फीचर सिर्फ डेस्कटॉप में ही उपलब्ध है। इसमें आप जब चाहे उस समय का ट्वीट शेड्यूल कर सकते है, और फिर वो Tweet आपके द्वारा सेट किए गए समय पर पोस्ट हो जाएगा।

ट्विट्स को शेड्यूल करने के कई फायदे है, जैसे आपको कोई थोड़ा बहुत ही समय मिलता है तो आप अपने अनुसार दिन भर के जितने चाहें Tweets को शेड्यूल कर सकते है। ये ट्वीट अपने आप ही पब्लिश हो जाएँगे जिससे आपका हैंडल हमेशा एक्टिव रहेगा।
How To Schedule Tweets In Twitter - ट्विटर पर ऐसे करें ट्वीट्स को शेड्यूल कैसे करें
स्टेप 1 - इसके लिए सबसे पहले अपने डेस्कटॉप या मोबाइल में किसी ब्राउज़र में Twitter.com को ओपन करें, क्योंकि यह ऐप में काम नहीं करता है। साथ ही मोबाइल में खोला है तो Desktop Mode को ऑन कर लें।
स्टेप 2 - अब आपको बाईं साइड में Tweet का एक Blue आइकॉन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद पॉप अप ओपन होगा और जो भी आप ट्विट में लिखना चाहते है वो सब लिख दीजिये।
स्टेप 4 - फिर उसके नीचे 5 ऑप्शन दिखाई देंगे, उसमें सबसे लास्ट वाले Schedule के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपको दिनांक और समय सेट करनी है जिस समय आप उस ट्वीट को पब्लिश करना चाहते है।
स्टेप 6 - यहाँ आपको महिना, दिन और साल को सेलेक्ट करना होगा और नीचे वाले ऑप्शन में समय को सेट करना होगा।
स्टेप 7 - एक बार ऐसा हो जाने के बाद ऊपर राइट साइड में Confirm पर क्लिक कर दीजिये।
स्टेप 8 - फिर आपको वहाँ ले जाएगा जहां आपने कुछ लिखा है, तो उसमें बदलाव भी कर सकते हैं।
स्टेप 9 - अब Schedule पर क्लिक कर दें। खत्म, काम हो जाएगा।
Schedule किए हुए Tweets ऐसे चेक करें
यदि आपने कोई ट्वीट शेड्यूल कर रखा है और उसमें कुछ बदलाव करना हैं तो Tweet पर क्लिक करें, Unsent Tweets पर क्लिक करें और फिर Scheduled पर जाये, वहाँ आपको शेड्यूल किए हुए सभी ट्वीट्स दिख जाएँगे।


Click it and Unblock the Notifications








