WhatsApp में Disappearing Message फीचर, 7 दिन बाद खुद गायब हो जाएगी चैट
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने लंबे समय से इंतजार किए जाने वाले Disappearing Message फीचर को रोलआउट कर दिया है। व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी फेसबुक ने प्रेट नोट जारी किया और बताया कि WhatsApp में Disappearing Message फीचर को ऑफिशियली लॉन्च कर ने जा रहे हैं।

7 दिन के बाद गायब हो जाएंगे मैसेज
फेसबुक का फीचर के बारे में कहना है कि कंपनी का मकसद WhatsApp में की गई बातचीत को पर्सनल रखना है और इसी उद्देश्य के तहत कंपनी Disappearing Message की शुरुआत कर रही है। फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही जारी किया गया है। इसके मुताबिक दो व्हाट्सऐप यूज़र्स के बीच आपस में होने वाली चैट अब अपने आप ही 7 दिन के बाद गायब हो जाएगी। यानि चैट पर भेजे हुए सारे मैसेज खुद डिलीट हो जाएंगे।
पर्सनल और सिक्योर होगी चैट- फेसबुक
वन-टू-वन कॉन्वर्सेशन में दोनों ही यूज़र्स के पास इस फीचर को ऑन या ऑफ करने की सुविधा होगी, जबकि किसी ग्रुप में बात करने के दौरान एडमिन के पास इस नए फीचर की कमान होगी। व्हाट्सऐप की पैरंट कंपनी फेसबुक ने बताया कि पहले इसकी शुरुआत 7 दिन से की जाएगी।
इस फीचर के संंभावित फायदे
यूजर्स के मन रहेगा कि आपस में हो रही बातचीत स्थायी नहीं है और आपस में हुई आखिरी बातचीत को याद रखने की भी एक वजह होगी। साथ ही कंपनी को लगता है कि ऐसा करते वॉट्सऐप चैट्स को ज्यादा पर्सनल और सिक्योर बनाया जा सकता है।
भारत में 40 करोड़ से अधिक व्हाट्सऐप यूज़र्स
बता दें कि दुनिया भर में व्हाट्सएप के करोड़ों यूज़र्स है। आज यानि गुरुवार से इस फीचर की शुरुआत हो चुकी है।भारत की ही बात करें को यहां इसका इस्तेमाल करने वाले 40 करोड़ से अधिक लोग हैं। इसके एक बार सक्रिय होते ही किसी एक व्यक्ति को या ग्रुप में भेजा गया संदेश सात दिनों के बाद अपने आप ही गायब हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications