सब कुछ सुन रहा है आपका फोन, न करें ये गलती; वरना पछताना पड़ेगा
Protect phone privacy: स्मार्टफोन के बिना कई ऐसे काम हैं, जिन्हें कर पाना बहुत मुश्किल है। कई ऐसी डिटेल होती हैं जो फोन में ही सेव होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्मार्टफोन आपकी जानकारी के बिना आपकी बातें सुन सकता है?
जी हां, कई ऐप्स और सर्विस आपकी अनुमति लेकर या कभी-कभी बिना आपकी जानकारी के भी माइक्रोफोन का इस्तेमाल करती हैं। इससे न सिर्फ आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ती है, बल्कि आपके डाटा का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।

अगर आप नहीं चाहते कि आपका फोन आपकी बातें सुन रहा हो, तो तुरंत ये सेटिंग्स चेक करें और जरूरत हो तो इन्हें बंद कर दें।
माइक्रोफोन एक्सेस चेक करें
अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और 'Permissions' या 'अनुमतियां' सेक्शन में जाकर माइक्रोफोन एक्सेस पर क्लिक करें। वहां आप देख सकते हैं कि किन-किन ऐप्स को माइक्रोफोन की परमिशन दी गई है। अनजान या गैर-जरूरी ऐप्स की परमिशन तुरंत हटा दें।
'Hey Google' या 'Siri' जैसे फीचर्स को करें ऑफ
वॉयस असिस्टेंट फीचर भी लगातार माइक्रोफोन एक्टिव रखता है। अगर आप इनका इस्तेमाल नहीं करते, तो इन्हें बंद करना ही बेहतर होगा।
बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स पर नजर रखें
कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में भी एक्टिव रहते हैं और आपकी बातों को रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसे ऐप्स को फोर्स स्टॉप करें और जरूरत हो तो अनइंस्टॉल कर दें।
समय-समय पर सेटिंग्स रिव्यू करें
हर कुछ हफ्तों में अपने फोन की सेटिंग्स जरूर चेक करें ताकि कोई नया ऐप आपकी जानकारी के बिना एक्सेस न ले रहा हो।
हाल ही में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें दावा किया गया है कि कुछ मोबाइल ऐप्स बिना स्पष्ट अनुमति के माइक्रोफोन एक्सेस करते हैं। यही कारण है कि आपने कभी किसी चीज के बारे में बात की और थोड़ी ही देर में उससे जुड़ा ऐड सोशल मीडिया पर दिखने लगा।
ये महज इत्तेफाक नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी के जरिए हो रही निगरानी का हिस्सा हो सकता है। सिर्फ ऐप ही नहीं, कई बार ओएस लेवल पर भी कुछ डिफॉल्ट सेटिंग्स आपकी आवाज सुनने के लिए एक्टिव रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








