Apple Music से Youtube म्यूजिक में Playlist को फ्री में कैसे ट्रांसफर करें, यहां जानें
Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो उपयोगकर्ताओं को Apple Music से YouTube Music में आसानी से अपनी प्लेलिस्ट ट्रांसफर करने की परमिशन देता है। इस कदम का मेन लक्ष्य ग्राहकों को अपने संगीत स्टोर को प्रबंधित करने में अधिक आसान और सुविधा ऑफर करना है।
ट्रांसफर प्रोसेस सरल और सीधी है। यूजर अपनी Apple Music सेटिंग में जाकर प्लेलिस्ट ट्रांसफर करने का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। फिर उन्हें अपने YouTube Music अकाउंट में साइन इन करने के लिए कहा जाएगा।

एक बार वैरिफिकेशन होने के बाद, यूजर वे प्लेलिस्ट चुन सकते हैं, जिन्हें वे ट्रांसफर करना चाहते हैं और प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
अपनी Apple Music प्लेलिस्ट को YouTube Music में कैसे ट्रांसफर करें
- सबसे पहले Apple के डेटा और प्राइवेसी पेज पर जाएं, फिर अपने Apple ID अकाउंट में साइन इन करें।
- 'अपने डेटा की एक कॉपी ट्रांसफर करें' को सेलेक्ट करें।
- अपने ट्रांसफर अनुरोध को पूरा करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
- ट्रांसफर शुरू करने के लिए, आपको अपने YouTube Music अकाउंट में साइन इन करना होगा।
- जब आप ट्रांसफर शुरू करते हैं, तो Apple आपके Apple ID खाते से जुड़े ईमेल पतों पर ईमेल मैसेज भेजता है।
- यूजर को अपनी प्लेलिस्ट आसानी से ट्रांसफर करने की अनुमति देकर, Apple और YouTube Music अपनी संबंधित सेवाओं के लिए अधिक उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने की उम्मीद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








