Home
News

दो फोन में इस्तेमाल करें एक ही WhatsApp, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp बेहद पॉपुलर है। व्हाट्सऐप कई शानदार फीचर्स से लैस है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप की भी यही कोशिश रहती है कि अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स को लेकर आए। हाल ही में कंपनी ने ऑलवेज़ म्यूट फीचर को पेश किया है।

दो फोन में इस्तेमाल करें एक ही WhatsApp, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

इससे पहले भी कंपनी डार्क मोड, ग्रुप वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स लाकर व्हाट्सऐप को और अधिक बेहतरीन बनाने का काम किया। काफी समय से खबरें आ रही है कि व्हाट्सएप मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट फीचर पर भी काम कर रहा है।

एक नंबर से मल्टीपल डिवाइस में चलाएं व्हाट्सऐप

इस फीचर के आने से यूज़र्स एक ही नंबर से मल्टीपल डिवाइसेस पर अकाउंट चला सकेंगे। हालांकि ये फीचर कब पेश किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल आप एक नंबर से सिर्फ एक ही डिवाइस पर व्हाट्सऐप चला सकते हैं। खैर, हमारे पास एक ट्रिक है जिससे आप अब भी एक नंबर से दो मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप को लॉगइन कर सकते हैं। खास बात ये कि ऐसा करने के लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप भी डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है।

फॉलो करें ये स्टेप्स

1. सबसे पहले जिस फोन में आप वॉट्सएप यूज करना चाहते हैं उसमें वेब ब्राउजर ओपन करें और web.whatsapp.com पर जाएं।
2. इसके बाद वेब ब्राउजर आपको वॉट्सएप के होम पेज पर ले जाएगा।
3. होम पेज पर टॉप लेफ्ट में आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे। उन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद 'Request desktop site' पर क्लिक करें
5. फिर आपको QR कोड मिलेगा।
6. जिस फोन में आप पहले से वॉट्सएप यूज कर रहे हैं उस फोन में Settings में जाकर यूजर को WhatsApp Web को सेलेक्ट करें।
7. अब दूसरे फोन में क्यूआर कोड को अपने व्हाट्सऐप वाले डिवाइस से स्कैन करें।
8. इसके बाद आपके दूसरे फोन में उसी नंबर से व्हाट्सऐप चल पाएगा।

नोट- आपको ध्यान रखना होगा कि दोनों ही मोबाइल्स पर वॉट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट एक्टिव होना जरुरी है। इतना ही नहीं बिना सिम के भी यूजर्स वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instant messaging app WhatsApp is very popular. WhatsApp is equipped with many great features. Facebook-owned company WhatsApp also tries to bring the best features for its users. Recently the company has introduced Always Mute feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X