Home
News

एलार्म बताएगा आपके एंड्रायड फोन में लोकेशन, कैसे करें एक्‍टीवेट

क्‍या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि सफर के दौरान आप सो गए हों और आपका स्‍टॉप या फिर स्‍टेशन पीछे छूट गया हो। ये एक साधारण घटना है जो ज्‍यादातर लोगों के साथ एक न एक बार तो घटी ही होगी। मेरे साथ भी ऐसा कई बार हुआ है। दिल्‍ली से लखनऊ तक का सफर ज्‍यादा लम्‍बा तो नहीं हैं लेकिन नींद का क्‍या है वो तो कभी भी आ सकती है, ज्‍यादातर लोग रात में सफर करना पसंद करते हैं खासकर अगर आप लम्‍बे सफर पर जा रहे हों।

उस दिन में मैने नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से ट्रेन पकड़ी और सुबह जब मेरी आंख खुली तो पता चला ट्रेन अपने लास्‍ट स्‍टॉप में 1 घंटे से खड़ी थी जो लखनऊ से 4 स्‍टेशन आगे था। ऐसा आपके साथ न हो इसलिए मै आज आपको एक ऐसी एप्‍लीकेशन के बारे में बताऊंगा जिसकी मदद से आप जैसे ही अपनी तय की हुई लोकेशन पर पहुंचेंगे एप्‍लीकेशन एलार्म की मदद से आपको इसकी जानकारी दे देगी।

इस एप्‍लीकेशन का नाम है लोकेशन बेस एलार्म (Location Based Alarm) इसे आप गूगल प्‍ले से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

एलार्म बताएगा आपके एंड्रायड फोन में लोकेशन, कैसे करें एक्‍टीवेट

कैसे प्रयोग करें लोकेशन बेस एलार्म

सबसे पहले गूगल प्‍ले में जाकर लोकेशन बेस्‍ट एलार्म एप्‍लीकेशन को डाउनलोड करें।
एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के बाद उसे ओपेन करें। एप्‍लीकेशन के सर्च बार में आपको जहां पर जाना है उसकी लोकेशन सेट करें जैसे मान लीजिए आपको दिल्‍ली से मुंबई जाना है तो मैप में दिल्‍ली से मुंबई का रूट सेट कर लें।
अब स्‍क्रीन दिए गए एलार्म ऑप्‍शन को ऑन कर दें।
ये एप्‍लीकेशन जीपीएस पर काम करती है आप इसलिए आप अपने फोन में जीपीएस ऑप्‍शन को ऑन रखें।
रूट सेट करने के बाद अब आप निश्‍चिंत हो कर ट्रेन या फिर बस में सो सकते हैं जैसे ही आप अपने सेट किए हुए रूट पर पहुंचेंगे एप्‍लीकेशन का एलार्म अपने आप बजने लगेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X