Home
News

Nothing Phone (1) की लॉन्च इवेंट ऑनलाइन कैसे देखें?

Nothing Phone (1) जो पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियों में रहा है और आज यह आधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रहा है। जी हाँ, नथिंग कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन और दूसरा डिवाइस होने जा रहा हैं और इसके फाउंडर कार्ल पेई हैं। पिछले कुछ समय से नथिंग फोन (1) के कई प्रमुख स्पेफिशिकेशन्स भी लीक हुए है लेकिन आज पर्दा उठ जाएगा और देखने को मिलेगा कि आखिर यह फोन कैसा हैं और कौन-कौनसे फीचर्स मिलेंगे। तो आइये आज हम इस आर्टिकल में आपको यह बताएँगे कि Nothing Phone (1) लॉन्च इवेंट को आप ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।

Nothing Phone (1) की लॉन्च इवेंट को ऐसे देखें ऑनलाइन

Nothing Phone (1) की लॉन्च इवेंट ऑनलाइन कैसे देखें

यदि आप भी नथिंग फोन (1) को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, तो आज आप इसके लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं और जान पाएंगे कि इसकी कीमत कितनी होगी और भारत में कब से उपलब्ध होगा तथा क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।

Nothing Phone (1) की लॉन्च इवेंट आज रात भारतीय समय के अनुसार 8:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसको आप Nothing की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और YouTube के माध्यम से देख सकते हैं।

Nothing ने लॉन्च इवेंट का यूट्यूब लाइव वीडियो की लिंक भी जारी कर दी है, जिसको नीचे हमने एम्बेड किया है उस पर जाकर आप रात 8:30 से लाइव देख सकते हैं।

Nothing Phone (1) के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone (1) की लॉन्च इवेंट को ऐसे देखें ऑनलाइन

नथिंग फोन (1) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच की OLED स्क्रीन, हुड के तहत, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ SoC के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 50MP+16MP के साथ फोन में कैमरा मिलेंगे और 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलने वाली है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Nothing Phone (1) की कीमत $397 (लगभग 31,300 रुपये) से शुरू होगी। इस कीमत में यूजर्स को 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। जबकि एक अन्य वेरिएंट 8GB + 256GB होगा, जिसकी कीमत $419 (लगभग 33,000 रुपये) बताई जा रही है। और टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत $456 (लगभग 35,900 रुपये) होगी। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (1) has been in the news for quite some time and today it is going to be officially launched. Yes, this is going to be the first smartphone and second device of the Nothing company and its founder is Carl Pei.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X