Home
News

Twilight Movies: ट्वाइलाइट की सभी फिल्मों को कहाँ और कैसे देखें

द ट्वाइलाइट (The Twilight) या द ट्वाइलाइट सागा (The Twilight Saga), समिट एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई पांच वैम्पायर-थीम वाली फंतासी फिल्मों की एक सीरीज है, जो स्टेफनी मेयर द्वारा प्रकाशित चार उपन्यासों पर आधारित है। सीरीज ने दुनिया भर में $3.4 बिलियन से अधिक की कमाई की है। इस फ़िल्म सीरीज की पहली इंस्टॉलमेंट, ट्वाइलाइट थी, जो 21 नवंबर, 2008 को रिलीज की गई थी और खूब प्रशंसा बटोरी थी।

Twilight Movies: ट्वाइलाइट की सभी फिल्मों को कहाँ और कैसे देखें

जबकि दूसरी फ़िल्म, द ट्वाइलाइट सागा: न्यू मून 20 नवंबर, 2009 को बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास में सबसे बड़ी मिडनाइट स्क्रीनिंग और ओपनिंग डे के रूप में उभरी थी और अनुमानित $72.7 मिलियन की कमाई की। वहीं तीसरी इंस्टॉलमेंट, द ट्वाइलाइट सागा: एक्लिप्स (The Twilight Saga: Eclipse), 30 जून 2010 को रिलीज की गई थी।

इसके अलावा सीरीज में द ट्वाइलाइट सागा: ब्रेकिंग डॉन पार्ट 1, और द ट्वाइलाइट सागा: ब्रेकिंग डॉन पार्ट 2 को क्रमशः 2011 और 2012 में रिलीज किया गया था। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि आप ट्वाइलाइट की सभी फिल्मों को कहाँ और कैसे देख सकते हैं।

द ट्वाइलाइट सागा (The Twilight Saga) सीरीज की सभी फिल्मों की सूची - List Of All Twilight Movies
सबसे पहले हम आपको यह बता देते हैं कि कौनसी फ़िल्म कब रिलीज की गई थी और किस आधिकारिक नाम से उपलब्ध है:

1- ट्वाइलाइट - (2008)
2- द ट्वाइलाइट सागा: न्यू मून - (2009)
3- द ट्वाइलाइट सागा: एक्लिप्स - (2010)
4- द ट्वाइलाइट सागा: ब्रेकिंग डॉन पार्ट 1 - (2011)
5- द ट्वाइलाइट सागा: ब्रेकिंग डॉन पार्ट 2 - (2012)

Twilight Movies: ट्वाइलाइट की सभी फिल्मों को कहाँ और कैसे देखें

ट्वाइलाइट फ़िल्मों को ऑर्डर वाइज कैसे देखें

हमने The Twilight Saga सीरीज के सभी फिल्मों की सूची ऊपर बताई है और अगर आप शुरू से पूरी कहानी जानना चाहते हैं, तो 2008 में रिलीज की गई ट्वाइलाइट को देख सकते हैं।

ट्वाइलाइट की सभी फिल्में कहाँ देखें

Twilight सीरीज की फिल्में कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जैसे आप चाहें तो Netflix पर सभी पार्ट्स को देख सकते हैं। Netflix पर आप सब्सक्रिप्शन लेकर सभी पार्ट्स को देख सकते है। इसके अलावा आप चाहें तो Google Play Store, iTunes, Amazon Prime Video, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर तथा Vudu पर भी कुछ पैसे खर्च करके सभी फिल्मों को देख सकते हैं।

अगर आप नेटफ्लिक्स पर ट्वाइलाइट की सभी फ़िल्मों को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप मोबाइल के लिए बेसिक 149 रुपये का प्लान सब्सक्राइब करके देख सकते हैं। लेकिन अगर आप बढ़िया क्वालिटी में देखना चाहते हैं तो 499 रुपये या 649 रुपये के प्लान को सेलेक्ट कर सकते हैं जिसमें आप 4K+HDR क्वालिटी में फोन, लैपटॉप, टेबलेट और टेलीविजन पर देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to watch the Twilight movies in chronological order, Start from the first one and watch them as the series progresses. If you want to, you could start Midnight Sun before the main series .
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X