अपने JioPhone में चलाएं Facebook, ये है तरीका
जियो फोन यूजर्स के लिए दूसरी खुशखबरी आ चुकी है। वॉट्सएप के बाद यूजर्स इस फोन में फेसबुक भी चला सकते हैं। जियोफोन के लिए फेसबुक का एक खास वेब वर्जन जियो ऐप स्टोर पर पेश किया गया है, जिसे डाउनलोड कर फेसबुक चला सकते हैं।
ये ऐप 14 फरवरी से जियो ऐप स्टोर पर मौजूद है। लाइट ऐप में न सिर्फ फेसबुक बल्कि गूगल ब्राउजर और यूट्यूब लाइट ऐप भी पेश किया गया है। कंपनी ने ये सभी लाइट ऐप जियोफोन ओपरेटिंग सिस्टम जियो काईओएस के लिए तैयार किए हैं।

अगर आप जियोफोन यूजर हैं या जियोफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको जियोफोन में फेसबुक चलाने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं।
स्टेप 1-
सबसे पहले जियोफोन में के अंदर मेन्यू में जाएं और यहां जियो ऐप स्टोर पर क्लिक करें। यहां आपको कई सारे ऐप नजर आएंगे। यहां फेसबुक ऐप पर क्लिक करें।
स्टेप 2-
यहां से फेसबुक का लाइट ऐप डाउनलोड कर लें।
स्टेप 3-
फेसबुक ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद इसमें लॉगिन करें।
स्टेप 4-
लॉगिन होते ही आपको फेसबुक इंटरफेस नजर आने लगेगा और अब आप इससे लाइक, कमेंट और वो सबकुछ कर सकते हैं, जो आप नॉर्मल फेसबुक ऐप से करते हैं।

स्टेप 5-
यहां आपको लाइक, कमेंट, शेयर, सर्च बार और नोटिफिकेशन जैसे सभी ऑप्शन नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







