Home
News

Waterproof स्मार्टफोन को क्या आपने कभी पानी में डुबाकर चेक किया है...?

हाल ही में ऐप्पल के ऊपर 12 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। वजह की ऐप्पल के दावों का गलत साबित होना। दरअसल, आईफोन 12 में वॉटर रेसिस्टेंट होने के दावे गलत पाए गए। जिसके कारण इटली ने कंपनी पर जुर्माना लगा दिया। हालांकि ये दावे सही थे या गलत, इस पर अभी भी बहस जारी है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्मार्टफोन के वॉटर रसिस्टेंट होने का क्या मतलब होता है। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि वॉटर प्रूफ या वॉटर रिपेलेंट क्या होते हैं-

वॉटर रेसिस्टेंट

वॉटर रेसिस्टेंट

अगर आपका फोन वॉटर रेसिस्टेंट है तो इसका मतलब है कि फोन के अंदर पानी जाना मुश्किल है। खासतौर पर घड़ियों में इस तकनीक का यूज़ होता है। यानि अगर आपकी घड़ी पर कुछ छींटें पानी के गिरते हैं तो घड़ी खराब नहीं होगी।

स्मार्टफोन

ठीक ऐसा ही स्मार्टफोन के साथ होता है कि अगर फोन वॉटर रेसिस्टेंट हैं तो कुछ पानी की बूंदे गिरने पर फोन खराब नहीं होगा। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि फोन को अगर पानी के अंदर डाल दिया जाए तो फोन सही ही रहेगा।

क्या स्विमिंग पूर में सेल्फी ले सकते हैं...?

क्या स्विमिंग पूर में सेल्फी ले सकते हैं...?

वॉटर रेसिस्टेंट डिवाइस के लिए आईपी रेटिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें उन्हें 1 से लेकर 9 तक रेटिंग दी जाती हैं। रेटिंग 9 का मतलब है कि फोन वॉटर रेसिस्टेंट के मामले में सबसे अच्छा है। बता दें कि आईपी रेटिंग्स लैब्स में किए गए प्रयोग के आधार दी जाती है।

हकीकत

हकीकत

हालांकि लैब्स के बाहर हकीकत कुछ और होती है, क्योंकि लैब्स में फ्रैश वॉटर के इस्तेमाल से फोन की रेसिस्टेंसी को मापा जाता है, लेकिन वास्तव में पानी में सॉल्ट या अन्य कैमिकल्स भी होते हैं। ये रेटिंग्स एक बार बाल्टी में भूल से गिरे फोन को कुछ हद तक बचा सकती है, लेकिन स्विमिंग पूल के अंदर फोटो क्लिक करने की गलती मत कीजिएगा।

वॉटर रिपेलेंट

वॉटर रिपेलेंट

स्मार्टफोन, वॉटर रिपेलेंट होने का मतलब है कि इस पर एक पतली सी फिल्म चढ़ाई जाती है तो पानी को डिवाइस के अंदर जाने से रोकती है। ये फिल्म फोन के अंदर और बाहर दोनों तरफ इस्तेमाल होती है। कई बार इसके लिए हाइड्रोफोबिक सतह का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे डिवाइस के ऊपर पानी का असर नहीं होता। अगर आपका स्मार्टफोन इस तकनीक से लैस है तो सामान्य फोन के मुकाबले वो ज़्यादा देर पानी को अंदर जाने से रोक सकता है।

वॉटरप्रूफ

वॉटरप्रूफ

वॉटरप्रूफ होने का मतलब है कि फोन पानी में होने के बाद भी सुरक्षित रहेगा। कई स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। ऐसे फोन का इस्तेमाल पूल में फटोग्रफी के लिए भी किया जा सकता है। हमारी आपको सलाह है कि आप जब भी स्मार्टफोन खरीदें तो ये ज़रुर देखें कि फोन किस कैटेगरी में आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The iPhone 12 claims to be water resistant were found to be false. Due to which Italy fined the company. Whether these claims were true or false, the debate is still going on. But today we are going to tell you what it means to be a water resistant of a smartphone. Also, you will also be told what are water proof or water repellent -
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X