माइक्रोमैक्स का यू यूरेका स्मार्टफोन, जल्दी करें सेल ज्यादा देर नहीं चलेगी
माइक्रोमैक्स के यू यूरेका फोन की सेल 13 जनवरी से शुरु होने वाली है, इसके लिए माइक्रोमैक्स करीब 10,000 युनिट फोन सेल में उतारेगी, ये सेल अमेजन डॉट कॉम में कल से शुरु होगी। ये फोन सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने साइट में इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। यूरेका बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है, सेल के दौरान एक यूजर को सिर्फ एक ही स्मार्टफोन दिया जाएगा।
पढ़ें: 6 गैजेट जो आपके "होम" को बना देंगे "स्मार्ट होम"
इसके अलावा जो भी यूजर फोन को अपने कार्ट में ऐड करेगा उसे 15 मिनट के अंदर फोन को खरीदना पड़ेगा, जैसे ट्रेन का टिकट बुक करने दौरान होता है। अगर 15 मिनट के अंदर आप फोन नहीं खरीदते तो ये दूसरे यूजर को ट्रांसफर हो जाएगा। फोन की सेल 2 बजे से शुरु होगी सेल में फोन की कीमत 8,999 रुपए होगी।

कैसे खरीदें ?
1- सबसे पहले amazon.in में जाकर अपने यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन हो जाए। साइट में 2 बजे से पहले ही लॉगइन हो जाए ताकि आप फोन को जल्द से जल्द कार्ट में ऐड कर सकें।
2- दूसरी स्टेप में आप जैसे ही "Buy" बटन देखें तुरंत उसमें क्लिक कर दें।
3- अगर फोन आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है तो उसकी वेट लिस्ट ज्वाइन कर लें, हो सकता है अगर किसी यूजर के कार्ट से फोन ज्यादा टाइम की वजह से निकल जाए तो वो आपके कार्ट में आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







