Home
News

एचपी ने लांच किए मिनी डेस्‍कटॉप, कीमत 19,990 से शुरु

एचपी इंडिया ने देश भर में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को सीखने और सहयोग करने के लिए सोमवार को किफायती मिनी डेस्कटॉप लांच किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एचपी 260 जी3 डेस्कटॉप की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है, जो स्कूलों और संस्थानों को अपने साइंस, टेक्नॉलजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स (एसटीईएम) प्रयोगशालाओं को न्यूनतम लागत पर अपग्रेड करने या स्थापित करने में सक्षम बनाएगा।

एचपी ने लांच किए मिनी डेस्‍कटॉप, कीमत 19,990 से शुरु

एचपी इंडिया के प्रबंध निदेशक समीर चंद्रा ने कहा, चूंकि तकनीक व्यवसायों और उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गई है, इसलिए छात्रों को डिजिटल कौशल सीखने की आवश्यकता है, जो उन्हें भविष्य के लिए अच्छी तरह तैयार करेगा।

पढ़ें: कैसे चेक करें फोन में जियो, एयरटेल, वोडाफोन की इंटरनेट स्‍पीड ?

एचपी के एकीकृत वर्क सेंटर को एचपी एलीटडिस्प्ले के साथ जोड़कर शिक्षक अपनी फाइलों को सहज रूप से पढ़ या प्रस्तुत कर सकते हैं, साथ ही इनपुट डिस्प्ले कनेक्टर की व्यापक रेंज के साथ दस्तावेजों को कई सारे मॉनिटर्स पर आसानी से साझा कर सकते हैं। चंद्रा ने आगे कहा, छात्रों को सशक्त बनाने के हमारे लक्ष्य के तहत एचपी ने मिनी डेस्कटॉप समाधान उतारे हैं, जो देश भर के छात्रों को सरल और किफायती डिजिटल लर्निग समाधान उपलब्ध कराएगा।

कीमत और फीचर्स
• मॉडल- HP 260 G3
• पेंटियम ड्युल कोर
• 18.5 इंच मॉनीटर
• 32 जीबी डीडीआर 4 रैम
• विंडो प्रो
कीमत- 19,990 से शुरु

 
Best Mobiles in India

English summary
HP India introduced an affordable mini desktop to help students learn and collaborate in schools and educational institutions across the country.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X