दुनियां की सबसे बड़ी पीसी मेकर कंपनी ने लांच किया वॉयस कॉलिंग टैबलेट
कुछ लोगों का मानना टैबलेट कर मांग मार्केट में कम होती जा रही है जबकि एचपी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता। एचपी भले ही देर से टैबलेट मार्केट में उतरा हो लेकिन कम समय में एचपी ने कई टैबलेट रेंज बाजार में उतारी हैं। वाईफाई वर्जन लांच करने के बाद हेवलेट पैकार्ड ने 7 इंच स्क्रीन साइज़ रेंज में नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट लांच किया है। 16,990 रुपए में लांच किए गए नए एचपी स्लेट 7 टैबलेट कंपनी के ऑनलाइन स्टोर में 16,990 रुपए में उपलब्ध है।
पढ़ें: देखिए ऑनलाइन क्या ऐसा भी हो सकता है ?
आईए जानते हैं टैबलेट में दिए गए फीचरों के बारे में
एचपी 7 वॉयस टैब में 7 इंच की आईपीएस एचडी स्क्रीन दी गई थी जो 1280 x 800 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। टैब में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर मारवेल पीएक्स 1088 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 1 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।
पढ़ें: मार्च 2014 के लेटेस्ट स्मार्टफोन जो आपको देते हैं बेस्ट बैटरी बैकप

एंड्रायड जैलीबीन 4.2.2 जैलीबीन ओएस पर रन करने वाले एचपी स्लेट 7 में 5 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। टैब में 4100 एमएएच बैटरी लगी हुई है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो सलेट 7 में 3जी, वाईफाई ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रोयूएसबी और ऐज सपोर्ट दिया गया है साथ में आपके इसमें कई प्री लोडेड एप्लीकेशन भी मिलेंगी जैसे एचपी ई प्रिंट, एचपी कनेक्ट, एचपी फाइल मैनेजर, वाईफाई, ब्लूटूथ।


Click it and Unblock the Notifications








