Home
News

HP गेमिंग डेस्कटॉप और लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

By Neha Kashyap

HP कंपनी ने भारत में अपने गेमिंग लैपटॉप व डेस्कटॉप की सीरिज का विस्तार करते हुए नए गेमिंग डिवाइस लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने एक लैपटॉप, दो गेमिंग डेस्कटॉप और एक मॉनिटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इन डेस्कटॉप और लैपटॉप को बजट कैटेगिरी में पेश किया है।

HP गेमिंग डेस्कटॉप और लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

HP गेमिंग लैपटॉप-

एचपी गेमिंग लैपटॉप की कीमत 800 डॉलर यानी करीब 52,100 रुपए है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसका डिसप्ले 4K रिजॉल्यूशन से लैस है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने गेमिंग लैपटॉप को दो वेरिएंट में पेश किया है, तो इसका दूसरा वेरिएंट 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।

Restores anythings (Hindi)/ फोन से डिलीट हुई फाइल्स को मिनटों में करें रिस्टोर

इन दोनों लैपटॉप में इंटेल 8th कोर i5/i7 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से AMD Radeon RX 560X, NVIDIA GeForce GTX 1050 Ti और NVIDIA GTX 1060 Max-Q में से वेरिएंट को चुन सकते हैं। इस लैपटॉप में 8GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जो SSD स्टोरेज कैपेबिलिटी के साथ आता है।

HP गेमिंग डैस्कटॉप-

जैसा कि हम बता चुके हैं कि एचपी ने दो गेमिंग डेस्कटॉप पैवेलियन 690 और पैवेलियन 790 भी लॉन्च किए हैं। पैवेलियन 790 डैस्कटॉप में की शुरुआती कीमत 749 डॉलर यानी लगभग 48,850 रुपए है। अन्य वेरिएंट को 1699 डॉलर यानी लगभग 1,10,000 रुपए में खरीद सकते हैं।

HP गेमिंग डैस्कटॉप 8th जनरेशन इंटेल कोर i7 की कीमत की बात करें, तो ये 549 डॉलर यानी लगभग 35,800 रुपए में पेश किया गया है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें AMD Ryzen 2 2200G सीपीयू, 8 जीबी रैम और 1 टीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

गेमिंग डेस्कटॉप और लैपटॉप के अलावा एचपी ने मॉनिटर भी पेश किया है। इस मॉनिटर की कीमत 449 डॉलर यानी लगभग 29,200 रुपए है। ये गेमिंग मॉनिटर 32 इंच के एचडीआर डिसप्ले के साथ आता है, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 2560 x 1440 पिक्सल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HP has unveiled its new Pavilion Gaming lineup in the budget segment with the release of a notebook, two desktops, and a monitor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X