htc लॉन्च करेगी 20 अक्टूबर को पहला मार्शमैलो फोन
स्मार्टफोन बनाने वाली ताइवान की प्रमुख कंपनी एचटीसी 20 अक्टूबर को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसके लिए एचटीसी द्वारा एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए गूगल द्वारा भी इनवाइट ‘मीट द मार्शमैलो फ्रॉम एचटीसी' भेजने आरंभ कर दिये गए है। इससे स्पष्ट होता है कि एचटीसी का अगला मोबाइल लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला होगा।

इनवाइट में यह भी कहा गया है कि यह इवेंट दूसरे स्मार्टफोन लॉन्चिंग इवेंट से अलग होगा। यह एक्चुअल प्रेस इवेंट ना होकर वर्चुअल इवेंट होगा। एचटसी की माने तो हम जो नया फोन लॉन्च करने जा रहे हैं वो आपके ट्रेडिशनल मोबाइल से कहीं अधिक अलग होगा। इसलिए हम इस इवेंट के लिए ट्रेडिशनल इवेंट न रख कर इनोवेटिव तरीके से लॉन्च करना चाहते हैं। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग एचटीसी की वेबसाइट पर भारतीय समय के अनुसार रात्रि 9.30 बजे की जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफी समय से एचटीसी वन ए9 मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिशिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो रहे हैं। मीडिया में भी आ रहा कि कंपनी 20 अक्टूबर की इवेंट में इस मोबाइल को लॉन्च कर सकती है। एचटीसी द्वारा अभी बटरफ्लाई 3 और वन एम9 स्मार्टफोन लॉन्च किये गए हैं साथ ही उसने उन मोबाइल की सूची भी जारी कर दी है जिसपर एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिल सकेगा।
एचटीसी ने ट्विटर पर कहा है कि फ्लैगशिप हैंडसेट एचटीसी वन एम9 और वन एम8 को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट वर्ष के अंत तक मिल जाएगा। इसके अलावा एचटीसी वन एम9, एचटीसी वन ई9, एचटीसी वन ई9, एचटीसी वन एमई, एचटीसी वन (ई8), एचटीसी वन (एम8 आई) और एचटीसी बटरफ्लाई 3 को भी लेटेस्ट एंड्रॉयड के अपडेट मिलेंगे। कंपनी की माने तो डिजायर 816, डिजायर 820 व डिजायर 826 को भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलेगा इसकी कोई समय सीमा नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








