Home
News

एचटीसी ने लांच किए तीन नए स्‍मार्टफोन डिजायर 501, 601 और 700

कुछ हफ्तों पहले एचटसी ने डिजायर 501, 601 और 700 एंड्रायड स्‍मार्टफोन एनाउंस किए थे। आज एचटीसी ने अपने तीनों मॉडलों को लांच कर दिया है। डिजायर सीरीज के नए स्‍मार्टफोन की शुरुआती कीमत 16,890 रुपए है। आईए बात करते हैं इनमें दिए गए फीचरों के बारे में,

डिजायर 501
एचटीसी का पहला स्‍मार्टफोन है डिजायर 501 जिसमें 4.3 इंच की वीजिए स्‍क्रीन दी गई है जो 480×800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है इसमें 1.15 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। दूसरे फीचरों में नजर डालें तों इसमें 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा लिड फ्लैश और एचटसी का नया जो फीचर दिया गया है। इसमें 2.1 मेगापिक्‍सल का पॉवरफुल फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। 2,100 एमएएच बैटरी से लैस डिजायर 501 में जैलीबीन ओएस दिया गया है, डिजायर 501 की कीमत 16,890 रुपए है।

पढ़ें: एलसीडी, आईपीएस, एमोल्‍ड स्‍क्रीन क्‍या होती हैं ?

एचटीसी ने लांच किए तीन नए स्‍मार्टफोन डिजायर 501, 601 और 700

डिजायर 601
डिजायर 601 में ड्युल सिम के साथ 4.5 इंच की क्‍यूएचडी स्‍क्रीन दी है, फोन में 1.2 गीगाहर्ट का क्‍वॉड कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जिसके साथ 1 जीबी रैम अटैच है। 601 में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में वीजिए कैमरा और दो बूमसाउंड स्‍टीरियो स्‍पीकर लगे हुए है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं। हैंडसेट में 2,100 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 440 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम और 12.8 घंटे का टॉक टाइम देती है। डिजायर 601 की कीमत 24,190 रुपए है।

एचटीसी ने लांच किए तीन नए स्‍मार्टफोन डिजायर 501, 601 और 700

पढ़ें: अगर आप फोटोग्राफर हैं तो खरीदिए ये फोटोग्राफी गैजेट्स

डिजायर 700
डिजायर 700 में 5 इंच की क्‍यूएचडी स्‍क्रीन दी गई है, 1 जीबी रैम से लैस डिजायर 700 में 1.2 गीगाहर्ट क्‍वॉड कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है और फ्रंट 2.1 मेगापिक्‍सल का। हैंडसेट में 2,100 एमएएच बैटरी लगी हुई है, 8 जीबी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 64 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं। डिजायर 700 में लगी 2,100 एमएएच की बैटरी 11.6 घंटे का टॉक टाइम और 582 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। एंड्रायड 4.1.2 जैलीबीन पर रन करने वाले डिजायर 700 की कीमत 33,050 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X