HTC वैलेंटाइन डे ऑफर, अप्लाई करें ये कूपन और पाएं 5000 रुपए का ऑफ
HTC ने पेश किया वैलेंटाइन डे ऑफर, एचटीसी 10 पर है 5000 रुपए का ऑफ।
एचटीसी इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए वैलेंटाइन डे का ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने पिछले साल लॉन्च हुए एचटीसी 10 स्मार्टफोन पर 5000 रुपए की छूट दी है। यह ऑफर आपको एचटीसी के ई स्टोर पर मिलेगा। कंपनी ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है।

कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यह एक एक्सक्लूसिव ईस्टोर ऑफर है, अब एचटीसी 10 पर पाएं 5000 रुपए का ऑफ। इसके लिए ग्राहक इस्तेमाल कर सकते हैं कूपन कोड : 'HTC5000', तो अभी ऑर्डर करें।
एचटीसी 10 स्मार्टफोन 5.2 इंच की स्कीन के साथ आता है, इसमें कोर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1440*2560 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में क्वाड कोर क्वालकॉम एमएसएम8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें अड्रेनो 530 जीपीयू दिया है।
कंपनी का यह स्मार्टफोन 4जीबी की दमदार रैम के साथ आता है, इसमें 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12एमपी रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 5एमपी का है।


Click it and Unblock the Notifications








