एचटीसी वन एक्स10 हुआ लॉन्च, मिडरेंज स्मार्टफोन और 4000mAh बैटरी
एचटीसी ने अपना नया स्मार्टफोन एचटीसी वन एक्स10 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल रूस में ही मिलेगा।
एचटीसी ने अपना मिडरेंज स्मार्टफोन एचटीसी वन एक्स10 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल रूस में पेश किया गया है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन की कीमत $335 यानी करीब 23,000 रुपए रखी गई है। एचटीसी वन एक्स10 दो कलर वैरिएंट सिल्वर और ब्लैक में मिलेगा।

रूस के अलावा फिलहाल फोन के खिन और उपलब्ध होने की जानकारी नहीं है। एचटीसी का यह स्मार्टफोन कंपनी के इस रेंज में पह हुए कई स्मार्टफोन से बेहतर बैटरी पॉवर के साथ आता है। बता दें कि एचटीसी के यूज़र्स को अक्सर फोन की बैटरी लाइफ से परेशानी होती है। उम्मीद है इस फोन के साथ ऐसा नहीं होगा।
एचटीसी वन एक्स10 के फीचर्स के बारे में बात करें तो यह स्मार्टफोन 5.5 इंच के फुल एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड के साथ एचटीसी सेंस पर काम करता है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक पी10 प्रोसेसर दिया गया है।
एचटीसी के इस नए मिड रेंज स्मार्टफोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कूल सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि इसक रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। 4000mAh बैटरी के अलावा फोन में ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस आदि फीचर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications








