HTC और SONY ने एंड्रॉयड 9.0 पाई को अपडेट करने का किया ऐलान
अगस्त महीने की शुरुआत में ही गूगल परिवार के अगले सदस्य एंड्रॉयड पाई को लॉन्च किया गया था। हालांकि लॉन्चिंग के दौरान इस लेटेस्ट वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम यानि एंड्रॉयड पाई की अपडेटशन सिर्फ गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन जैसे पिक्सल एसएल, पिक्सल 2, पिक्सल एसएल 2 को ही मिलनी शुरू हुई थी। उस वक्त ऐलान किया गया था जल्द ही दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में इसकी अपडेट मिल जाएगी।

HTC के ये चार हैंडसेट्स होंगे अपडेट
लिहाजा इंतजार को खत्म करते हुए स्मार्टफोन कंपनियों ने एंड्रॉयड पाई की पुष्टि कर दी है। HTC ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए पुष्टि की कि HTC के चार हैंडसेट्स - HTC U12+, U11+, U11 और U11 Life में जल्द ही लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की अपडेट मिल जाएगी। U11 Life को ये अपडेट एंड्रॉयड वन प्रोग्रोम के तहत मिलेगी। वहीं सोनी के 6 स्मार्टफोन्स में भी इस साल के अंत एंड्रॉयड पाई उपलब्ध होगा।
सिंतबर तक सोनी को मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई
एक रिपोर्ट के अनुसार सोनी के इन हैंडसेट्स में Sony Xperia XZ2, XZ2 Compact, XZ2 प्रीमियम, XZ1, XZ1 Compact और XZ प्रीमियम शामिल होंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनी के यूजर्स को ज्यादा इंतजार न करवाते हुए इस साल सितंबर और नवंबर के बीच एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट हो जाएगा।
ये फोन भी नहीं हैं पीछे
गौरतलब है कि चाइनीज कंपनी वीवो पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वीवो X21 और दूसरे प्रीमियम हैंडसेट्स में अक्टूबर या नंवबर तक एंड्रॉयड 9.0 पाई मिलना शुरु हो जाएगा। इसके साथ ही दूसरी चाइनीज फोन मेकर कंपनी Xiaomi के Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4, Mi 3 और Mi 4 हैंडसेट को भी एंड्रॉयड 9.0 पाई का पोर्ट प्राप्त हुआ है।
दूसरी स्मार्टफोन्स कंपनियां जैसे वन प्लस, एचएडी ग्लोबल और ओपो की बात करें तो ये कंपनियां भी एंड्रॉयड बीटी प्रोग्रोम में रजिस्टर हो चुकी है और ऐसा माना जा रहा है कि ये कंपनियां भी जल्द ही एंड्रॉयड 9.0 पाई पाने वाली स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी।
क्यों खास है एंड्रॉयड 9.0 पाई?
पुरानी सारी खामियों को दूर करते हुए गूगल ने इस लेटेस्ट वर्जन को बनाया है जिसके तहत यूजर्स को फोन चलाने का अलग अनुभव प्राप्त होगा। गूगल ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर फोकस करते हुए बनाया है। नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई नए फीचर्स हैं। जैसे नेविगेशन, टाइमिंग के प्लेस में बदलाव किया गया है। गूगल ऐप्स पर स्मार्ट रिप्लाई देने का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा ये ओएस खुद आपके स्मार्टफोन को आपकी सुविधानुसार मैनेज करेगा।
बता दें कि जिन फोन्स में एंड्रॉयड पाई की पहले से ही अपडेशन मिल गई है, उनके यूजर्स सेटिंग्स> सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर जाकर इसकी अपडेट पा सकते हैं और अपने डिवाइस में इंस्टॉल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








