HTC ने 22,991 रु कम की स्मार्टफोन की कीमत, लिमिटेड है ऑफर
दिवाली की शुरुआत आज धनतेरस से शुरू हो चुकी है। इसी शुरुआत के दिन आज HTC ने भी भी अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किया है। जिसके तहत कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन HTC U Ultra अब धनतेरस के खास मौके पर लगभग आदि कीमत में पेश किया है।

HTC U Ultra अब डिस्काउंट के बाद करीब 22,991 रुपए कम हो चुका है। इस फोन को कंपनी ने अप्रैल में 59,990 रुपए में भारत में लॉन्च किया था। जबकि अब धनतेरस के मौके पर इस फोन की कीमत घटकर केवल 29,999 रुपए रह गई है। कंपनी के इस फोन को इससे पहले भी कम किया गया था, जहां कीमत 59,990 रुपए से कम होकर 52,990 रुपए कर दी गई थी।
एचटीसी यू अल्ट्रा नई कीमत में फ्लिप्कार्ट पर मिल रहा है, लेकिन ध्यान रहे कि यह ऑफर केवल आज के लिए ही है।
एचटीसी यू अल्ट्रा में सेंस कम्पैनियन फीचर, सभी जरुरी अलेर्ट्स को डिस्प्ले करता है, जिससे यूज़र्स को आसानी होती है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड नौगट पर काम करता है।
एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन फोन में 5.7 इंच डिस्प्ले है, साथ ही इसमें 2 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले है। फोन में क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट दिया गया है, यह फोन 4जीबी की रैम के साथ आता है। एचटीसी ने यू अल्ट्रा में 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसमें मैमोरी को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन का 64जीबी मॉडल गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 12मेगापिक्सल का रियर और 16मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है।
वहीं एचटीसी डिजायर 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 4जीबी रैम और हिलियो पी10 प्रोसेसर दिया गया है। एचटीसी का यह फोन 13मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा और फोन में 3000mAh बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications








