Home
News

भारत में शुरू हुई 59,990 रुपए के एचटीसी यू अल्ट्रा की बिक्री

एचटीसी ने भारत में अपना एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन बिक्री के लिए पेश कर दिया है। इसकी कीमत 59,990 रुपए है।

By Agrahi

एचटीसी का नया स्मार्टफोन एचटीसी यू अल्ट्रा अब भारत में खरीद के लिए मौजूद है। इस फोन को आप एचटीसी के स्टोर के खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस फोन को फ़रवरी माह में ही लॉन्च किया था। एचटीसी यू अल्ट्रा के साथ लॉन्च हुआ था यू प्ले जो कि मार्च मिड में सेल के लिए मौजूद होगा।

एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत 59,990 रुपए रखी गई है। यह कंपनी का हाई एंड स्मार्टफोन है। यह फोन आपक ब्लू, ब्लैक, पिंक और वाइट जैसे कलर्स में मिलेगा। हालाँकि भारत में आपको अभी यह केवल ब्लू और ब्लैक रंग में मिलेगा। इन स्मार्टफोन की खासियत है इनमें दिया हुआ सेंस कम्पैनियन फीचर।

भारत में शुरू हुई 59,990 रुपए के एचटीसी यू अल्ट्रा की बिक्री

एचटीसी यू अल्ट्रा में सेंस कम्पैनियन फीचर, सभी जरुरी अलेर्ट्स को डिस्प्ले करता है, जिससे यूज़र्स को आसानी होती है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड नौगट पर काम करता है। फोन में 5.7 इंच की क्यूएचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले है, साथ ही इसमें 2 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले है। फोंमें क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट दिया गया है, यह फोन 4जीबी की रैम के साथ आता है।

एचटीसी ने यू अल्ट्रा में 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसमें मैमोरी को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन का 64जीबी मॉडल गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 12मेगापिक्सल का रियर और 16मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HTC U Ultra now available in India at rs 59,990. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X