21 फरवरी को लॉन्च होगा एचटीसी का यू अल्ट्रा
एचटीसी भारत में लॉन्च करेगा अपना नया यू अल्ट्रा स्मार्टफोन।
ताईवानी कंपनी एचटीसी ने भारतीय मीडिया को इंवाईट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन यू अल्ट्रा को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 21 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान इस फोन को लॉन्च कर सकती है।

एचटीसी ने यू अल्ट्रा स्मार्टफोन को पिछले माह यूनाइटेड स्टेट्स में पेश किया था, साथ ही यह यूके में भी प्री-ऑर्डर्स के उपलब्ध है। भारतीय मीडिया को भेजे गए अपने इंवाईट में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन यू अल्ट्रा का जिक्र किया है। हालाँकि उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस लॉन्च के इवेंट के दौरान यू प्ले भी पेश करेगा।
एचटीसी ने यू अल्ट्रा को विदेशों में ब्लू, ब्लैक और कॉस्मेटिक पिंक रंगों में पेश किया है। हालाँकि भारत में यह किस रंग में मिलेगा इसकी कोई जानकरी नहीं है।

एचटीसी यू अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो यह मेटल और ग्लास यूनीबॉडी डिज़ाइन में आता है। फोन में 5.7 इंच का सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560*1440 पिक्सल है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 क्वाड कोर चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड से मैमोरी को 128जीबी और बढ़ा सकते हैं। फोन का रियर कैमरा 12मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 16मेगापिक्सल का है।


Click it and Unblock the Notifications








