5,991 रुपए कम कीमत पर मिल रहा है HTC का 6GB रैम स्मार्टफोन
एचटीसी कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन HTC U11 5,991 रुपए सस्ता हो गया है। कंपनी ने 6जीबी रैम वाले इस फोन पर प्राइस कट दिया है, जिसके बाद इसे 45,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल जून में इस फोन को 51,990 रुपए में लॉन्च किया था।
प्राइस कट के बाद एचटीसी यू11 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर 18000 रुपए की छूट भी मिल रही है। साथ ही एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 5 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

एचटीसी यू11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
एचटीसी यू11 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने खास फीचर्स के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में। HTC ने हाल ही में एचटीसी यू11 के लिए भारत में लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया है।
क्वाड एचडी डिस्प्ले-
एचटीसी यू11 में 5.5 इंच की क्वाड एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1440 * 2560 पिक्सल है।
स्नैपड्रैगन 835 और 6जीबी रैम-
कंपनी का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप 2.45GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 एसओसी दिया गया है। यानी कि प्रोसेसर के मामले में यह फोन बेहद दमदार है। फोन में 6जीबी की रैम दी गई है।

एंड्रायड नॉगट और 128जीबी स्टोरेज-
एचटीसी यू11 फोन में 128जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 2टीबी तक किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन कई अन्य फ्लैगशिप की तरह ही एंड्रायड 8.0 ओरियो पर काम करता है।
सेल्फी होगी बेहतर-
एचटीसी से के इस नए फोन के साथ बेशक यूज़र्स का सेल्फी एक्सपीरियंस और भी कमाल होने को है। इस फोन में 16मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। साथ ही बीएसआई सेंसर इसमें है। यह फील एचडी रिकॉर्डिंग कर सकता है। इस फोन का रियर कैमरा 12मेगापिक्सल का है। फोन में डूअल एलईडी फ़्लैश भी है।
बैटरी और कनेक्टिविटी-
एचटीसी यू11 की बैटरी 3000mAh की है। यह 24.5 घंटों का टॉक टाइम, साथ ही 14 दिनों का स्टैंडबाय टाइम भी देती है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एनएफसी सपोर्ट, यूएसबी 3.1 टाइप सी पोर्ट, और ब्लूटूथ है।


Click it and Unblock the Notifications