Xiaomi Redmi Note 7 Pro vs Xiaomi Mi A3: दोनों स्मार्टफोन का सबसे सटीक विश्लेषण
भारत स्मार्टफोन का एक बड़ा मार्केट बन गया है। इस बढ़ते बाजार का फायदा दुनियाभर की स्मार्टफोन कंपनियां उठा रही है। यहीं कारण है कि विदेशी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में रोजाना अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करती हैं। दुनियाभर की सभी विदेशी कंपनियों में से चीनी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में अपना व्यापार काफी तेजी से बढ़ा रही है।

इन्हीं में से एक कंपनी का नाम शाओमी है। शाओमी कंपनी ने पिछले कुछ सालों में भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स को भरोसा बखूबी जीता है। इस वजह से शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन को इंतजार अब यूज़र्स काफी बेसब्री से करते हैं। कुछ महीने पहले शाओमी कंपनी ने Redmi Note 7 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन को काफी सारे यूज़र्स ने पसंद किया है।
उस स्मार्टफोन को काफी सारे यूज़र्स ने खरीदा भी है। अपने शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो की सफलता के बाद शाओमी कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3 इंडिया में लॉन्च किया है। यह एक गूगल इनोवेशन का एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3 कैमरों के सेटअप के साथ-साथ इन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। इस वजह से इस फोन की भी बिक्री में चार चांद लगने शुरू हो गए हैं।
आपको बता दें कि शाओमी कंपनी के ये दोनों स्मार्टफोन कीमत के हिसाब से भी लगभग एक ही रेंज के हैं। इस वजह से हम अपने इस स्मार्टफोन में इन दोनों यानि Xiaomi Redmi Note 7 Pro और Xiaomi Mi A3 की तुलना करने जा रहे हैं। आप इस तुलना को पढ़कर समझ सकते हैं कि कौनसा स्मार्टफोन किस-किस मामले में खास है और आपको कौनसा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए।
Xioami Redmi Note 7 Pro vs Xiaomi Mi A3: डिजाइन और डिस्प्ले
Xioami Redmi Note 7 Pro का डिजाइन बेहद खास है। इस फोन दो देखने से ही आपको इसकी डिजाइन की खूबसूरती का अंदाजा हो जाएगा। इस फोन को AURA डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी वजह से आपको इस फोन का यूज़ करने में काफी अच्छा महसूस होगा। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले भी दिया गया है। यह फोन डोट नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 1.95mm की अल्ट्रा स्लिम बेजल भी है। इस फोन का डिस्प्ले सूर्य की रोशनी में भी काफी शानदार काम करता है। यह कलर टेम्प्रेचर को एडजस्ट करके आपके सामने कंटेंट पेश करता है। जिसकी वजह से आपके आंखों पर भी जोर नहीं पड़ता है।
Xiaomi Mi A3 को लॉन्च करते वक्त कंपनी ने कहा कि इस फोन को मुख्य तौर पर तीन चीजों पर बेस्ड है। पहला अमेजिंग डिजाइन, दूसरा अमेजिंग कैमरा और तीसरा अमेजिंग प्रोसेसर। आइए हम एक-एक करके इन तीनों के बारे में बात करते हैं। इस फोन का बैक डिजाइन काफी शानदार है। इसके लिए कंपनी ने हेलिक वेव पैटर्न का यूज़ किया है। इसकी वजह से इस फोन के पीछे एक वेव का डिजाइन दिखेगा, जो फोन को अलग-अलग एंगल से देखने पर अलग-अलग डिजाइन का दिखेगा। यह डिजाइन कंपनी ने अपने ब्लू वेरिएंट के लिए शामिल किया है।
इसके अलावा इस फोन का एक दूसरा वेरिएंट वाइट कलर का है। उस वेरिएंट में भी कंपनी ने होलोग्राफिक इफेक्ट का यूज़ किया है। इसकी वजह से इस फोन का वाइट बैक एक कलर बैकग्राउंड के साथ दिखाई देता है, जो देखने में काफी शानदार लगता है। इसमें 6.8 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ-साथ इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Redmi Note 7 Pro vs Xiaomi Mi A3: कैमरा सेटअप
Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ शामिल किया गया है। वहीं इस कैमरा सेंसर के साथ इस सेटअप में 5 MP का एक डेप्थ सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन के रियर कैमरा में कई सारे फीचर्स शामिल हैं। जैसे इसमें AI पोट्रेट 2.0 मोड , AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Redmi Note 7 Pro vs Xiaomi Mi A3: प्रोसेसर
Redmi Note 7 Pro की पर्फोमेंस पर गौर करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC शामिल किया गया है। लिहाजा इस फोन में यूजर्स को सभी चीजों का तेजी से होने वाला अनुभव मिलेगा। इसमें बढ़िया गेमिंग अनुभव के लिए Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि इस फोन को कंपनी ने दो रैम वेरिएंट में पेश किया है। पहला 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
Xiaomi Mi A3 में प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसको स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड वन का भी सपोर्ट है। इस फोन को कंपनी ने 4 और 6 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया है। इसमें कंपनी ने एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया है। इसके अलावा इस फोन में IR Blaster की भी सुविधा दी गई है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
Redmi Note 7 Pro vs Xiaomi Mi A3: वेरिएंट्स और कीमत
Redmi Note 7 Pro फोन को नेपट्यून ब्लू, नेबूला रेड और स्पेस ब्लैक समेत तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के पीछे और आगे दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है, जो कि रेडमी नोट सीरीज में पहली बार दिया गया है। वहीं स्टोरेज और रैम वेरिएंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है। जबकि दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।
Xiaomi Mi A3 की कीमत पर गौर करें तो इसका पहला वेरिएंच 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत कंपनी ने 12,999 रुपए रखी है। इसके अलावा Xiaomi Mi A3 का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है। इन दोनों वेरिएंट के साथ कंपनी ने एक शुरुआती ऑफर भी दिया है।
हमारा निष्कर्ष
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो एक अच्छा स्मार्टफोन हैं। उस स्मार्टफोन में काफी सारे अच्छे फीचर्स दिए गए हैं लेकिन अगर आप अब स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हमारी सलाह शाओमी एमआई ए3 खरीदने की होगी। इसका कारण शाओमी एमआई ए3 में शामिल किए गए कुछ अतिरिक्त फीचर्स हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्लेफिंगरप्रिंट भी दिया गया है। इन्हीं अतिरिक्त फीचर्स की वजह से अब शाओमी एमआई ए3 को लेना ज्यादा बेहतर साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








