Home
News

Huawei Enjoy 20 SE: बड़ी स्क्रीन, पंच होल डिस्प्ले और पॉवरफुल बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च

हुवावे कंपनी ने अपना एक नया फोन खरीदा है। उस नए फोन का नाम Huawei Enjoy 20 SE है। इस फोन में एक बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और होल पंच डिस्प्ले दिया गया है। आइए हम आपको हुवावे के इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Huawei Enjoy 20 SE: बड़ी स्क्रीन, पंच होल डिस्प्ले और पॉवरफुल बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च

इस फोन में कंपनी ने 6.67 इंच की एक फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। यह एक एलसीडी होल पंच डिस्प्ले है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में किरिन 710ए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर फिट किया है, जो एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर आधारित EMUI 10.1 पर चलेगा और इस फोन के सिस्टम को बेहतरीन बनाएगा।

इस फोन का कैमरा सेटअप

Huawei Enjoy 20 SE के पीछे एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। ये दूसरा कैमरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है।

इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसमें डेप्थ ऑफ फिल्ड का कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में काफी सारे ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस फोन के कैमरा पिक्चर्स को काफी अच्छा बनाती है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया है।

अब इस फोन की बैटरी की बात करते हैं, इस फोन में कंपनी ने 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की एक बैटरी दी है। इस फोन की कनेक्टिविटी काफी अच्छी है, क्योंकि उसके लिए भी इस फोन में तमाम लेटेस्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं इस फोन में एक माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

इस फोन की कीमत और बिक्री

Huawei Enjoy 20 SE को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन यानि लगभग 14,600 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,499 चीनी युआन यानि लगभग 16,900 रुपए है। इस फोन को तीन कलर में पेश किया गया है। इनमें मैजिक नाइट ब्लैक, क्यूजिंग फॉरेस्ट और डॉन गोल्ड शामिल हैं। इस फोन को 26 दिसंबर से Vmall पर प्री-ऑर्डर के लिए बुक किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Company has bought a new phone of its own. The name of that new phone is Huawei Enjoy 20 SE. This phone has a big screen, strong battery and hole punch display. Let us tell you in detail about this phone from Huawei.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X