Huawei ने लॉन्च किया Enjoy 80 स्मार्टफोन, 6620mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ दमदार फीचर्स
Huawei ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 80 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अपने दमदार फीचर्स जैसे 6620mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 512GB तक स्टोरेज की वजह से मिड-रेंज मार्केट में काफी चर्चाएं बटोर रहा है।
फोन में Huawei का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 4.0 दिया गया है। इस लेटेस्ट फोन में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। फोन की कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Huawei Enjoy 80: कीमत और वेरिएंट्स
8GB+128GB - CNY 1199 (लगभग 14,000 रुपये)
8GB+256GB - CNY 1399 (लगभग 16,300 रुपये)
8GB+512GB - CNY 1699 (लगभग 19,800 रुपये)
यह फोन चार कलर ऑप्शन में आता है, जो कि Azure Blue, Field Green, Gold Black और Sky White हैं। फोन को हुवावे चाइना ई-स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- 6.67 इंच HD+ LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स ब्राइटनेस
ऑपरेटिंग सिस्टम- HarmonyOS 4.0
प्रोसेसर- ब्रांड ने प्रोसेसर का नाम उजागर नहीं किया, लेकिन इसमें संभवत: पावरफुल प्रोसेसर मिलता है।
रैम और स्टोरेज- 8GB रैम, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज
कैमरा
रियर: 50MP मेन कैमरा (f/1.8 अपर्चर) + LED फ्लैश
फ्रंट- 8MP सेल्फी कैमरा (f/2.0 अपर्चर)
बैटरी- 6620mAh, 40W Huawei SuperCharge
सिक्योरिटी- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
IP रेटिंग- IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट
डेडिकेटेड Enjoy X Key- बाईं ओर ऐप शॉर्टकट के लिए
कनेक्टिविटी- 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, USB Type-C, 3.5mm जैक, IR ब्लास्टर
डाइमेंशन- 166.05 x 76.58 x 8.25mm; वजन: 203g
नोट- Field Green वेरिएंट में फॉक्स लेदर बैक है और इसका वजन 206g है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Huawei Enjoy 80 की सबसे खास बात इसकी 6620mAh की बैटरी है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस दिनभर आराम से चल सकता है और कुछ ही मिनटों में चार्ज भी हो जाता है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल बैटरी, बड़ी स्टोरेज और स्मार्ट फीचर्स के साथ आए, तो Huawei Enjoy 80 एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है खासकर मिड-रेंज सेगमेंट में।


Click it and Unblock the Notifications








