Home
News

13MP कैमरा के साथ Huawei Enjoy 8e Youth लॉन्च, जानें कीमत

By Neha Kashyap

हुवावे ने अपने घरेलू स्मार्टफोन मार्केट चीन में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Huawei Enjoy 8e Youth लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ Enjoy 8 सीरिज का विस्तार किया है। इस फोन की कीमत चीन में 799 चीनी युआन यानी करीब 8,500 रुपए है और चीन में ये 1 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया गया है और भारत समेत बाकी देशों में इस फोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

13MP कैमरा के साथ Huawei Enjoy 8e Youth लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Enjoy 8e Youth के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 5.45 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिसप्ले दिया है। इस फोन में फिजिकल बटन नहीं दिया है। फोन को प्लास्टिक बॉडी के साथ पेश किया है। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3020 एमएएच की बैटरी दी है।

हुवावे के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो ये 2 जीबी है। फोन में 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए हुवावे इंजॉय 8e यूथ में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो ऑटोफोकस, पीडीएफ जैसे फीचर के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए कैमरा के सात एलईडी फ्लैश दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जिसमें एलईडी लाइट का सपोर्ट है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला वाला हुवावे इंजॉय 8e यूथ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड ईएमयूआई 8.1 ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन दिए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और गोल्डन कलर वेरिएंट में पेश किया है।

हुवावे पिछले कुछ समय में भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेंज का विस्तार कर चुकी है और उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को भारत में किसी और नाम से पेश कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Enjoy 8e Youth launched in china with mid range smartphone specs at CNY 799 approximately Rs. 8,500.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X