Home
News

खुशखबरी : हॉनर 9 लाइट पर आया फेस अनलॉक फीचर

By Neha

हॉनर के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। हुआवे के सब ब्रांड हॉनर के पॉपुलर हैंडसेट हॉनर 9 लाइट को फेस अनलॉक फीचर मिल गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अपडेट दिया है। इस अपडेट के बाद फोन में कुछ अहम बदलाव हुए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर फीचर फोन में शामिल हुआ है, वो है फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर।

बुधवार को हुवावे ने भारत में ओटीए (ओवर द एयर) अपडेट के जरिए नए फीचर्स पेश किए हैं। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी में इस फोन को इंडिया में लॉन्च किया था और अब फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाला ये सबसे सस्ता फोन बन गया है।

खुशखबरी : हॉनर 9 लाइट पर आया फेस अनलॉक फीचर

हॉनर के इस बजट फोन को इंडिया में काफी पसंद किया जा रहा है और अपनी पांचवी फ्लेश सेल में भी ये फोन सैकेंड्स में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। अब इस फोन को नया फेस अनलॉक फीचर मिला है। अब यूजर्स फिंगर प्रिंट सेंसर की जगह चेहरे से फोन को अनलॉक कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ कैमरे की तरफ देखना होगा। बता दें कि सबसे पहले फेस अनलॉक फीचर हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन पर आया था।

कंपनी के मुताबिक ये ओटीए अपडेट स्लो स्पीड में किया जा रहा है इसीलिए हो सकता है कि कुछ यूजर्स तक ये अपडेट फिलहाल नहीं पहुंचा हो। कंपनी का कहना है कि सभी हॉनर 9 लाइट यूजर्स तक फेस अनलॉक फीचर 5 मार्च तक पहुंच जाएगा। हालांकि यूजर्स मैनुअली भी इस अपडेट को चैक कर सकते हैं। इसके लिए यूज़र को इसके लिए सेटिंग में जाकर सिस्टम अपडेट्स में जाना होगा।

हुआवे कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) पी संजीव ने कहा, ''हॉनर 9 लाइट भारत का सबसे सस्ता फेस अनलॉक फीचर से लैस हैंडसेट होगा। यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर खूबियों के मामले में भी पैसा वसूल हैंडसेट है।''

Honor 9 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

खुशखबरी : हॉनर 9 लाइट पर आया फेस अनलॉक फीचर

Honor 9 Lite के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह एक डूअल सिम सपोर्ट स्मार्टफोन है जो कि एंड्रायड 8.0 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित EMUI 8.0 पर काम करता है. इस फोन में 5.65 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले है, इसका रेजोल्यूशन 1080*2160 पिक्सल है. फोन का डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है.

इस फोन में हुवावे HiSilicon किरिन 659 ऑक्टा कोर SoC दिया गया है. ये 3GB/4GB रैम व 32/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट्स में आता है, जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Honor के इस अपकमिंग स्मार्टफोन 9 Lite की एक और खासियत है इसका कैमरा, यह फ्रंट और बैक दोनों ओर डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है.

इसमें दोनों साइड 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं रियर कैमरा PDAF ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है और इसके साथ LED फ़्लैश लाइट भी दी गई है.

यह फोन 3000mAh की बैटरी के साथ आता है, कंपनी के मुताबिक यह फोन 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 24 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. ऑनर का कहना है कि यह 2 घंटे 20 मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है. फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं. कंपनी ने इस फोन को इंडिया में 10,999 रुपए में लॉन्च किया था और अब फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाला ये सबसे सस्ता फोन बन गया है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 9 Lite smartphone ko OTA (over-the-air) update ke jariye Face Unlock feature receive ho raha hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X