हुवावे ने लॉन्च किए फिट, बैंड 2 और बैंड 2 प्रो, अब कम कीमत में बेहतर फिटनेस
हुवावे इंडिया ने भारत में अपने तीन नए और ट्रेंडी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इनमें हुवावे फिट, बैंड 2 और बैंड 2 प्रो. कंपनी के यह सभी स्मार्टफोन बैंड्स भारत के सभी मेजर शहरों में मिलेगा. इन्हें ट्रेडिशनल वॉच स्टोर्स से और मल्टी ब्रांड इलेक्ट्रोनिक आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकेगा.
हुवावे के यह सभी फिटनेस बैंड यूज़र्स पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म से भी खरीद सकते हैं. हुवावे फिट की सबसे पहले बात करें तो यह वॉच 9,999 रुपए में पेश की गई है. हुवावे फिर एक एंट्री लेवल वॉच है और इसकी परफॉरमेंस काफी अच्छी है. हुवावे बैंड 2 की कीमत भारतीय मार्केट में 4,599 रुपए में लॉन्च की गई है जबकि इसका अन्य वैरिएंट बैंड 2 प्रो 6,999 रुपए में मार्केट में उतारा गया है.

हुवावे फिट बैंड एलिगेंट और स्लिम लुक के साथ आता है. यह वॉच दो साइज़ और तीन कलर आप्शन में उपलब्ध है, इनमें ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर शामिल हैं. हुवावे फिर में कई अन्य शानदार फीचर्स शामिल हैं.
हुवावे बैंड 2 की बात करें तो यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कि बेहतर और फिट लाइफस्टाइल चाहते हैं. इसमें एडवांस्ड स्लीप ट्रैकिंग फीचर दिया गया है, यह न केवल आपकी नींद की क्वालिटी को देखता है लेकिन यह यूज़र उनकी नींद के लिए बेहतर एडवाइस भी देता है.
हुवावे बैंड 2 प्रो के बारे में बता दें कि यह बैंड ब्लैक और रेड कलर्स में मिलेगा. इसका स्टैंडअलोन GPS आपको बिना फोन के दौड़ने में मदद करता है. यानी की आपको अपनी रन ट्रैक करने के लिए फोन को साथ रखने की जरुरत नहीं होगा. यह बेहतर तरीके से आपकी रन को, डिस्टेंस और स्पीड को कैलकुलेट करेगा. यह रनिंग ट्रैक रिकॉर्ड कर सकता है जिसे आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications








