ऑनर होली 3+ भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रु
हुवावे ने अपनी सब ब्रांड ऑनर के तहत नया स्मार्टफोन ऑनर होली 3+ भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन, पिछले साल आए स्मार्टफोन ऑनर होली 3 से काफी मिलता जुलता है।
ऑनर होली 3+ की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। यह भारत में सभी ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए मिलेगा। यह फोन प्लास्टिक बैक पैनल के साथ आता है।

ऑनर होली 3+ स्मार्टफोन 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। यह फोन 1.2GHz किरिन 620 ऑक्टा कोर सीपीयू के साथ आता है। होली 3+ स्मार्टफोन में 3GB की रैम और 32 GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। मैमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह कि ऑनर का नया होली 3+ एंड्रायड के पुराने ओएस 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। होली 3+ में 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन की बैटरी 3100mAh की है।इसमें प्रोक्सिमिटी सेंसर, जी-सेंसर दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट है, इसमें वाईफाई, वाईफाई डायरेक्ट, वाईफाई हॉटस्पॉट, माइक्रो यूएसबी, ब्लूटूथ आदि आप्शन दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








