Home
News

6जीबी रैम, ड्यूल कैमरा और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ ऑनर वी9 लॉन्च

हुवावे ऑनर ने अपना फ्लैगशिप ऑनर वी9 स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

By Agrahi

हुवावे ब्रांड ऑनर ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी9 चाइना में लॉन्च कर दिया है। चीन के बाहर इस स्मार्टफोन को हॉनर 8 प्रो नाम से उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इसके साथ ही ऑनर 8 लाइट भी लोकल मार्केट में लॉन्च किया है।

6जीबी रैम, ड्यूल कैमरा और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ ऑनर वी9 लॉन्च

हुवावे ऑनर वी9 स्मार्टफोन दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 64 जीबी मॉडल और 128जीबी मॉडल शामिल होंगे। इस फोन की शुरुआती कीमत सीएनवाई 2,999 यानी लगभग 30,000 रुपए है। इस फोन को आप प्री बुक भी करवा सकते हैं, हैंडसेट की शिपिंग 28 फरवरी से शुरू हो जाएगी।


इसके अलावा कंपनी ने अपने ऑनर 8 लाइट की कीमत सीएनवाई 2,599 यानी करीब 25,000 रुपए रखी है। इस फोन की शिपिंग 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने हुवावे नोवा लाइट भी पेश किया है जो कि ऑनर 8 लाइट का इंटरनेशनल वैरिएंट है।

6जीबी रैम, ड्यूल कैमरा और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ ऑनर वी9 लॉन्च

हुवावे ऑनर वी9 में 5.7 इंच की क्यूएचडी एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में खासियत इसका 12 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा है। रियर कैमरा लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ़्लैश, 4के विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

कंपनी के अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह यह भी कंपनी के लेटेस्ट किरिन 960 प्रोसेसर के साथ आता है और ग्राफिक्स के लिए माली जी71 एमपी8 जीपीयू दिया गया है। इसके साथ फोन में 6जीबी की दमदार रैम भी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Honor V9 is launched with 6GB ram and dual camera. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X