Home
News

हुवावे 1,249 रु में आपके फोन को देगी फुल प्रोटेक्‍शन

By Neha Kashyap

हुवावे ने अपने हॉनर और हुवावे स्मार्टफोन के भारतीय यूजर्स के लिए शुक्रवार को स्मार्टफोन प्रोटेक्शन प्लान पेश किया है। हुवावे का ये प्रोटेक्शन प्लान स्मार्टफोन पर किसी भी तरह के एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज पर एक साल के लिए प्रोटेक्शन देगा। कंपनी ने इस प्रोटेक्शन प्लान को अफॉर्डेबल बताया है और इसकी कीमत 1249 रुपए से शुरू होती है। इस प्लान में कंपनी हॉनर और हुवावे के स्मार्टफोन पर एक साल के लिए डैमेज प्रोटेक्शन देगी, जो प्लान एक्टिवेशन करने वाले दिन से ही शुरू हो जाएगी।

 हुवावे 1,249 रु में आपके फोन को देगी फुल प्रोटेक्‍शन

कंपनी ने इस स्मार्टफोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान को 1,249 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। हुवावे इंडिया और कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सेल्स वाइस प्रेसिडेंट पी संजीव ने कहा कि कंपनी ने इसके लिए स्मार्टफोन प्रोटेक्शन और असिस्टेंट OneAssist के साथ करार किया है। कंपनी ने कहा कि इस सर्विस का फायदा ग्राहकों को मिलेगा और सभी ग्राहक 1,249 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं।

हुवावे प्रोटेक्शन प्लान अमेजन इंडिया स्टोर पर उपलब्ध हुवावे और हॉनर के स्मार्टफोन ब्रांड पर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल ये प्लान Huawei P20 Pro, Huawei P20 Lite, Honor 7X, Honor V10, Honor 8 Pro के अलावा हॉनर के सभी स्मार्टफोन पर वैलिड है।

 हुवावे 1,249 रु में आपके फोन को देगी फुल प्रोटेक्‍शन

ये प्रोटेक्शन प्लान में फोन के किसी भी तरह के एक्सीडेंटल और लिक्विट डैमेज के लिए वैलिड है, जिसमें फोन का गलती से पानी में गिरना भी शामिल किया है। OneAssist के साथ मिलकर कंपनी इस प्लान के यूजर्स को 24x7 घर से फोन को पिकअप और ड्रॉप करने की सुविधा देगी। हुवावे के इस प्लान में 24x7 ऑन-कॉल अस्सिटेंस और कैशलैस क्लेम जैसे ऑप्शन भी पेश किए हैं।

हुवावे ने इस प्रोटेक्शन प्लान को लॉन्च करते हुए कहा कि स्मार्टफोन प्रोटेक्शन और अस्सिटेंट के लिए पॉपुलर वनअस्सिट के साथ मिलकर कंपनी अपने कस्टमर्स को बेहतर से आसान और बेहतर सेवाएं देना चाहती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei launched damage protection plan for Huawei Honor smartphone users. the damage protection plan starts at rs 1249.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X