Home
News

लॉन्च हुआ चार कैमरे वाला Huawei Maimang 6

By Agrahi

हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन Maimang 6 लॉन्च कर दिया है. फ़िलहाल कंपनी ने इस फोन को केवल चाइना में लॉन्च किया है. हुवावे का यह स्मार्टफोन मैमंग 5, जिसे चाइना के बाहर हुवावे G9 के नाम से जानते हैं, का सक्सेसर है.

लॉन्च हुआ चार कैमरे वाला Huawei Maimang 6

इस नए स्मार्टफोन में कंपनी ने कई अपग्रेड्स दिए हैं, जिसमें डूअल कैमरा, बिग डिस्प्ले आदि शामिल हैं. चाइना में फोन को Maimang 6 नाम दिया है, लेकिन चाइना के बाहर फोन का क्या नाम होगा इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह Huawei Mate 10 या G 10 के नाम से अन्य मार्केट में एंट्री करेगा.

लॉन्च हुआ चार कैमरे वाला Huawei Maimang 6

डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
हुवावे मैमंग 6 स्मार्टफोन यूनीबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आता है, इस फोन में 5.9 इसका फुल एचडी डिस्प्ले है. यह 2160*1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है, साथ ही इसमें 2.5D कर्व ग्लास भी है. इस फोन में कंपनी ने 2.36 GHz ऑक्टा कोर किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी रैम 4जीबी की है जबकि इंटरनल स्टोरेज फोन में 64जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

कैमरा
इस फोन की हाईलाइट है इसका कैमरा, यह चार कैमरे के साथ आता है. जी हां, फोन में फ्रंट और बैक दोनों साइड डूअल कैमरा सेटअप दिया है. इसके रियर में 16 मेगापिक्सल सेंसर है जो डूअल टोन LED फ़्लैश के साथ आता है, साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है.
फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं, जो सॉफ्ट LED फ़्लैश के साथ आते हैं.

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Maimang 6 launched: Comes with four cameras and almost bezel-less display Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X