Home
News

लॉन्च हुवावे मेट 10 लाइट, चार कैमरे वाला फोन

By Agrahi

हुवावे ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मेट 10 और मेट 10 प्रो लॉन्च किए हैं. कंपनी ने मेट 10 का पॉर्श डिज़ाइन भी पेश किया है, जो कि स्पेसिफिकेशन में मेट 10 के जैसा ही है.

लॉन्च हुवावे मेट 10 लाइट, चार कैमरे वाला फोन

इसी सब के बीच कंपनी ने मेट 10 लाइट के बारे में कोई घोषणा नहीं की, जबकि इस फोन के भी लॉन्च होने की उम्मीद थी. लेकिन अब कंपनी का मेट 10 लाइट स्मार्टफोन यूरोप्र और चाइना में ऑफिशियल हो गया है. हालांकि इसके कहीं और उपलब्ध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

फोन की कीमत यूरोप में 400 यूरो रखी गई है, जो कि करीब 30,500 रुपए तक है. चलिए अब देखते हैं इसके स्पेसिफिकेशन.

हुवावे मेट 10 लाइट में 5.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, इसका रेसोल्यूशन 1080*2160 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है. इस फोन में बेह्द कम बेज़ल दिए हैं.

पॉवर के लिहाज से यह फोन शानदार हो सकता है, इसमें हुवावे का अपना किरीन 659 चिपसेट दिया है, जो कि 8 कोर के साथ कंप्राइज है. इस फोन में 4जीबी की रैम दी गई है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है. यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है. इससे फोन की मैमोरी को भी बढ़ाया जा सकता है.

हुवावे मेट 10 में चार कैमरे दिए गए हैं. इसमें डूअल रियर कैमरा सेटअप 16 मेगापिक्सल और प्राइमरी 2मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा. जबकि इसका फ्रंट कैमरा 13मेगापिक्सल और 2मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा कॉम्बिनेशन के साथ आता है. यह फोन बोकेह इफ़ेक्ट कैप्चर करेगा.

कंपनी का यह फोन एंड्रायड नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, और इसमें 3340mAh की बैटरी दी गई है. इस फोन में ग्रेफाइट ब्लैक, गोल्ड और ऑरोरा ब्लू कलर ऑप्शन है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Mate 10 Lite goes official with 18:9 display and four cameras. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X