हुवावे Mate 10 और Mate 10 Lite की लॉन्च डेट आई सामने
स्मार्टफोन कंपनी हुवावे के Mate 10 को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही हैं। अब इस फोन की लॉन्च की डेट सामने आई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी Mate 10 के साथ इसके लाइट वेरिएंट Mate 10 लाइट को भी इसी साल 16 अक्टूबर लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि कंपनी इस फोन को Munich में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर सकती है।

हुवावे Mate 10 की कीमत 1,114 डॉलर यानी करीब 70,900 रुपए और Mate 10 Lite की कीमत 556 डॉलर यानी करीब 35,400 रुपए होगी। कंपनी ने नहीं किया ऑफिशियल अनाउंस- बता दें कि फिलहाल हुवावे की तरफ से अभी तक इससे जुड़ा कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। कंपनी की तरफ से इन फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इन फोन के स्पेक्स को लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं।
इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन में बेजल लैस डिसप्ले का उपयोग होगा। उम्मीद है कि Mate 10 में 6-इंच का क्वाड एचडी डिसप्ले होगा जिसमें 18:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हो सकता है। इसमें किरीन970 चिपसेट के साथ Cortex-A73 कोर पर बेस्ड होगा।
ये फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट या सैमसंग के एक्सनोस 8895 चिपसेट पर पेश होगा। इसके अलावा इसमें ड्युल कैमरा, एंड्राइड 7.1.1 नौगट और फिंगरप्रिंट सेंसर इंबेडेड होने की जानकारी सामने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications