Huawei Mate 20 Pro: 23 फरवरी से एक बार फिर सेल के लिए होगा उपलब्ध
हुवावे 20 Pro स्मार्टफोन काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन बन गया है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही हैंडसेट को भारतीय बाजार में उतारा है। बता देंं, कंपनी ने अपने इस लोकप्रिय स्मार्टफोन को एक बार फिर सेल पर उपलब्ध कराने जा रही है। जिसके चलते ग्राहक इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बेहतर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

बता दें, अमेजन इंडिया पर यह सेल 21 फरवरी 2019 से शुरू होगी। Mate 20 Pro स्मार्टफोन डिजाइन, फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के मामले में एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। हुवावे का कहना है कि इस स्मार्टफोन को पहली दो सेल में जबरदस्त रेसपॉन्स मिला था और यह बेहद जल्दी स्टॉक से बहार हो गया था। इतना ही नहीं, कंपनी आने वाली सेल में स्मार्टफोन के साथ 15W वायरलैस चार्जर फ्री दे रही है।
हुवावे Mate 20 Pro: कीमत और ऑफर्स
हुवावे ने Mate 20 Pro स्मार्टफोन को 69,990 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया था। कंपनी सेल के दौरान स्मार्टफोन के साथ हुवावे का 15W वायरलैस चार्जर फ्री दे रही है। जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। इससे पहले कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 29,990 रुपये कीमत के Sennheiser PXC550 नॉइस कैंसलेशन ईयरफोन फ्री दे रही थी। वायरलैस चार्जर के साथ-साथ स्मार्टफोन कुछ बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट emi के साथ आएगा।
Huawei Mate 20 Pro स्पेसिफिकेशन
Huawei's Mate 20 Pro स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.39-inch OLED panel के साथ 2K+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। फोन में 7nm octa-core Kirin 980 chipset के साथ डेडिकेटिड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई बेस्ड EMUI 9.0 पर चलता है। फोन में 6GB/8GB of RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन है।
कैमरा की बात करें तो Mate 20 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसका पहला सेंसर 40मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 20मेगापिक्सल का है। वहीं, फोन का तीसरा सेंसर 8मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 24मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन 4,200mAh बैटरी के साथ आता है। जो 40W सुपरचार्ज सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








