Huawei Mate 30 RS: कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
जर्मनी में आयोजित किए गए इवेंट में हुवावे ने अपने प्रीमियम मॉडल्स Mate 30 और Mate 30 Pro को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी ने Mate 30 RS को भी मार्केट में उतारा है। कंपनी ने इस खास स्मार्टफोन के तैयार करने के लिए Porsche Design के साथ हाथ टाई-अप है। माना जा रहा है कि ये डिवाइस इस सीरीज का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। चलिए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन की क्या खासियतें हैं-

हुवावे का ये हाई एंड डिवाइस स्पेसिफिकेशन्स के मामले में फ्लैगशिप मॉडल Mate 30 Pro जैसा है। लेकिन कंपनी ने अपने Mate 30 RS की लुक्स और डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं। सीरीज के पहले लॉन्च हुए डिवाइसेस की ही तरह Mate 30 RS को भी एक ही स्टोरेज के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
आपको इस स्मार्टफोन में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। Porsche Design की सीरीज के Mate 30 RS की कीमत €2,095 है। भारतीय करंसी के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत 1,65,000 रुपये के आसपास होती है।
सबसे महंगे स्मार्टफोन्स में शामिल
जानकारी के लिए बता दें कि Mate 30 RS Porsche Design दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स के क्लब में शामिल हो चुका है। कंपनी ने पिछले साल अपने Mate 20 RS Porsche Design को लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 1,44,000 रूपए थी।
Mate 30 RS का शानदार डिज़ाइन
इस स्मार्टफोन की लुक्स और डिज़ाइन आपको क्रेज़ी कर देगी। हालांकि ये फोन Mate 30 Pro से थोड़ा सा अलग है। इस स्मार्टफोन को प्रीमियम लेदर बैक और ग्लोसी बैंड के साथ पेश किया गया है। साथ ही ब्लैक और रेड कलर फिनिश दी गई है। Mate 30 RS में आपको एसेसरीज भी दी जाएगी। जिससे आप डिवाइस पर अच्छी ग्रिप भी बना सकते हैं और साथ ही उसे प्रोटेक्ट भी कर सकते हैं।
फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें प्राइमरी सेंसर 40 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 40 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल है। फ्रंट कैमरा 32मेगापिक्सल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








