Home
News

Huawei nova 2i चार कैमरे और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च

By Agrahi

हुवावे स्मार्टफोन ब्रांड ने हाल ही अपना स्मार्टफोन मैमंग 6 लॉन्च किया था, यह फोन केवल चाइना में ही लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने इस फोन का इंटरनेशनल वर्जन भी पेश कर दिया है. इसके इंटरनेशनल वर्जन को कंपनी ने Huwaei Nova 2i नाम दिया है.

Huawei nova 2i चार कैमरे और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च

चाइना के बाद इस फोन को कंपनी ने नए नाम के साथ मलेशिया में पेश किया है. इस फोन को कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. यह हैंडसेट तीन कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा हिस्में ऑरोरा ब्लू, ग्रेफाइट और प्रेस्टीज गोल्ड शामिल हैं.

जहाँ तक फोन की कीमत की बात है तो कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
हुवावे मैमंग 6 स्मार्टफोन यूनीबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आता है, इस फोन में 5.9 इसका फुल एचडी डिस्प्ले है. यह 2160*1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है, साथ ही इसमें 2.5D कर्व ग्लास भी है. इस फोन में कंपनी ने 2.36 GHz ऑक्टा कोर किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी रैम 4जीबी की है जबकि इंटरनल स्टोरेज फोन में 64जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

कैमरा
इस फोन की हाईलाइट है इसका कैमरा, यह चार कैमरे के साथ आता है. जी हां, फोन में फ्रंट और बैक दोनों साइड डूअल कैमरा सेटअप दिया है. इसके रियर में 16 मेगापिक्सल सेंसर है जो डूअल टोन LED फ़्लैश के साथ आता है, साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है.
फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं, जो सॉफ्ट LED फ़्लैश के साथ आते हैं.

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Nova 2i with four cameras and 4GB ram launched. Read more detail of the phone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X