6GB रैम-4 कैमरों के साथ आता है Huawei का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन

चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Nova 2s चीनी मार्केट में पेश कर दिया है। अपने नोवा 2s स्मार्टफोन को हुवावे ने फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पेश किया है। सबसे पहले बात करते हैं, इस फोन को फ्लैगशिप फीचर्स की। हुवावे नोवा 2s स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में 4 कैमरा के साथ पेश किया है। इस फोन में डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में पतले बेजल और बड़ी स्क्रीन दी है। हुवावे ने अपने इस हैंडसेट Huawei Nova 2s को मिड बजट स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है।

हुवावे ने नोवा 2s स्मार्टफोन को चीन में 2699 चीनी युआन यानी करीब 26,000 रुपए में लॉन्च किया है। ये हुवावे नोवा 2s के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज 2999 चीनी युआन यानी करीब 29,000 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6 इंच का फुलएचडी+ दी है। ये एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन पिक्सल 2160x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
हुवावे नोवा 2s इसके दूसरे फ्लैगशिप फीचर की बात करें, तो फोन के रियर पैनल में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है, जो एफ/1.8 अपर्चर लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है, वहीं 2 मेगापिक्सल का सेंकेंडरी कैमरा दिया है। इस समय मार्केट में आ रहे अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन में भी फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।
एफ/2.0 अपर्चर के साथ फोन मेंकिरिन 960 चिपसेट है। ये फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया है। फोन का तीसरा कस्माइज एडिशन 6जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 3340 एमएएच की बैटरी दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन को पांच कलर वेरिएंट ब्लैक, ग्रे, रेड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में पेश किया गया है। चीन के अलावा इस फोन की बाकी देशों में उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








