Home
News

हुवावे नोवा 3 में होंगे 4 कैमरा, 5 दिसंबर को है लॉन्च

By Agrahi

हुवावे ने आल ही में अपने मेट 10 सीरीज़ को लॉन्च किया है. इस शानदार और स्टाइलिश सीरीज के बाद लगता है कंपनी एक और नया फोन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं.

हुवावे नोवा 3 में होंगे 4 कैमरा, 5 दिसंबर को है लॉन्च

एक रिपोर्ट में सामने आया है की हुवावे अपनी नोवा सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिजाईन के साथ आएगा. चाइना की वेबसाइट anzhuo.cn के मुताबिक इस फोन का नाम हुवावे नोवा 3 हो सकता है.

हुवावे का यह कथित आने वाला स्मार्टफोन कंपनी के कुछ ही समय पहले लॉन्च हुए नोवा 2i की तरह ही डिजाईन में होगा, जो की काफी कुछ मेट 10, मैमिंग 6 और ऑनर 9ii जैसा है.

हुवावे नोवा 3 स्मार्टफोन में 5.93 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा. इसका रेजोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है. नोवा 2 की तरह इस फोन में भी 4 कैमरा होने की उम्मीद है. जिसका मतलब है फोन के रियर और फ्रंट दोनों तरफ डूअल कैमरा सेटअप होगा.

रियर पैनल में 16मेगापिक्सल और 20मेगापिक्सल सेंसर हो सकते हैं. जबकि फ्रंट में 20मेगापिक्सल और 2मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप होगा. यह स्मार्टफोन किरिन 670 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है, जो कि 12nm पर बना होगा. फोन में रैम 3जीबी की दी जा सकती है वहीँ इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की होगी. इसका हाई एंड वर्जन 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ आ सकता है.

हुवावे नोवा 3 में 3,340mAh की बैटरी को, जिसमें 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा. इस फोन को कंपनी 5 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Nova 3 featuring four cameras may launch on December 5. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X